{"_id":"5e1c08838ebc3e87cc2f23e8","slug":"police-commissioner-system-in-lucknow-and-noida-chief-minister-yogi-adityanath-press-conference","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिला अपराधों पर रोक के लिए लखनऊ-नोएडा में तैनात होंगी महिला एसपी, एएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला अपराधों पर रोक के लिए लखनऊ-नोएडा में तैनात होंगी महिला एसपी, एएसपी
Mon, 13 Jan 2020 11:54 AM IST
शाहरुख खान
ब्यूरो, अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 13 Jan 2020 11:54 AM IST
विज्ञापन
yogi adityanath
- फोटो : ANI
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने लखनऊ और नोएडा में पुलिस कमिश्नरी प्रणाली को मंजूरी दे दी है। लखनऊ व गौतमबुद्धनगर में अब पुलिस कमिश्नर होंगे। सुजीत पांडेय लखनऊ के पहले पुलिस कमिश्नर तो गौतमबुद्ध नगर के पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह होंगे। वहीं, महिलाओं की सुरक्षा व उनसे जुड़े मामलों को ध्यान में रखते हुए दोनों जगह पर महिला एसपी और एएसपी रैंक की अधिकारी तैनात होंगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पिछले 50 सालों से पुलिस आयुक्त प्रणाली की मांग उठ रही थी। हमारी कैबिनेट ने ये प्रस्ताव पास किया है।
विज्ञापन
सीएम योगी ने जानकारी देते हुए बताया कि लखनऊ में एडीजी स्तर का अधिकारी पुलिस कमिशनर होगा, दो आईजी रैंक के अधिकारी होंगे। नौ एसपी रैंक के अधिकारी होंगे। एक महिला एसपी रैंक की अधिकारी और एक एडिशनल एसपी रैंक की महिला अधिकारी की तैनाती होगी।
विज्ञापन
वहीं, नोएडा को लेकर सीएम ने कहा कि नोएडा प्रदेश की आर्थिक राजधानी के रूप में आगे बढ़ा है। एक एडीजी रैंक का अधिकारी पुलिस कमिश्नर होगा। दो डीआईजी स्तर के अधिकारी और पांच एसपी रैंक के अधिकारियों की तैनाती होगी। वहां दो नए थाने भी बनाए जा रहे हैं।
Trending Videos
सीएम योगी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें
उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा के लिए एक महिला एसपी रैंक की अधिकारी इस प्रणाली में तैनात होगी। 15 राज्यों में पुलिस कमिश्नर हैं। लखनऊ में दो थाने बढ़ाए गए हैं। अब यहां 40 थाने हो गए हैं।
- डीआईजी रैंक के अधिकारी कमिश्रर बनेंगे।
- महिला सुरक्षा के लिए महिला अधिकारियों को तैनात किया जाएगा।
- महिला एसपी, एएसपी रैंक की अधिकारी तैनात होंगी
- पुलिस अधिकारियों के पास मजिस्ट्रेट की तरह पावर होगी
- 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहर पर लागू होगा प्रस्ताव
- लखनऊ में 40 लाख और नोएडा में 25 लाख से ज्यादा आबादी
- लखनऊ में दो थाने बढ़ाए गए, अब यहां 40 थाने हो गए हैं
- नोएडा में दो और नए थाने बनाए जाएंगे
- देश के 15 राज्यों में पुलिस कमिश्नर का सिस्टम लागू है