फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police commissioner Sujit Pandey launched website of police commissionerate lucknow

लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट की वेबसाइट हुई लांच, जानें- ये हैं खासियतें

Mon, 07 Sep 2020 05:17 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 07 Sep 2020 05:17 PM IST
विज्ञापन
police commissioner Sujit Pandey launched website of police commissionerate lucknow
पुलिस कमिश्नर की वेबसाइट लांच - फोटो : amar ujala
पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे ने सोमवार शाम को पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ का वेबसाइट लांच किया है। इसमें पुलिस अधिकारियों के बारे में पूरी जानकारी दी गई है। वही जनता के लिए कई सुविधाजनक लिंक उपलब्ध कराए गए हैं। इसी वेबसाइट पर आम जनता चरित्र सत्यापन, पासपोर्ट सत्यापन और किरायेदार सत्यापन जैसे महत्वपूर्ण कार्य भी आसानी से कर सकती है।
विज्ञापन


इसके अलावा एक सिटीजन है आपका भी उद्घाटन किया गया है जिसमें पब्लिक सीधे अपनी शिकायतें दर्ज करा सकती है  पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे के मुताबिक वेबसाइट के जरिए पासपोर्ट चरित्र और किराएदार ही सत्यापन में जो समय 2 से 3 महीने लगते थे अब महज 7 दिनों में यह काम आसानी से हो जाएगा इसके लिए निर्धारित शुल्क जमा करने के लिए ऑनलाइन बैंकिंग की भी व्यवस्था इसी में की गई है।
विज्ञापन


ताकि आसानी से लोग अपना निर्धारित शुल्क जमा कर सकें पुलिस कमिश्नर का दावा है कि इससे भ्रष्टाचार पर नियंत्रण लगेगा। इसमें यह भी सुविधा दी गई है। अगर प्रमाण पत्र जारी होने में 7 दिन से अधिक का समय  लगता है। तो आवेदक वेबसाइट पर जाकर अपनी फाइल की पोजीशन चेक कर सकता है कि उनकी फाइल किस  स्थल पर या किस कार्यालय में रुकी हुई है। इस पर मॉनिटरिंग लगातार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं आने या किसी कार्यालय में फाइल रोकी गई तो इसका सिग्नल भी वेबसाइट पर आने लगेगा। जिसके बाद संबंधित के खिलाफ पहले नोटिस जारी की जाएगी। फाइल रोकने में सही कारण नहीं मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। 

14 हजार से अधिक कैमरे 112 से जुड़े

राजधानी में अपराधियों पर नियंत्रण करने के लिए सीसीटीवी कैमरा की संख्या बढ़ाई गई है । राजधानी में वर्तमान समय में करीब 14000 से अधिक सीसीटीवी कैमरे काम कर रहे हैं इन्हें सेंट्रलाइज व्यवस्था के तहत 112 से जोड़ दिया गया है ।ताकि कोई वारदात होने से तत्काल पुलिस फुटेज के जरिए अपराधियों को पकड़ सके। इसमें व्यापारियों और आम लोगों द्वारा अपने घरों में लगाए गए कैमरे भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed