फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police Commissioner of Lucknow removed

जहरीली शराब कांड पर योगी सरकार सख्त, आधी रात को हटाए गए पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय

Wed, 18 Nov 2020 01:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 18 Nov 2020 01:07 AM IST
विज्ञापन
Police Commissioner of Lucknow removed
डीके ठाकुर... - फोटो : amar ujala

बंथरा जहरीली शराब कांड में सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए मंगलवार देर रात लखनऊ के पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय को हटा दिया है। एटीएस के एडीजी डीके ठाकुर को लखनऊ का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। ठाकुर ने रात करीब डेढ़ बजे पुलिस आयुक्त का पद संभाल लिया। 

विज्ञापन


94 बैच के आईपीएस अफसर ठाकुर 2010 से 2012 तक लखनऊ के कप्तान रह चुके हैं। सुजीत पांडेय को सीतापुर स्थित एटीसी का एडीजी बनाया है। 
वहीं, लंबे अरसे तक सीबीआई में प्रतिनियुक्ति पर रहने के बाद वापस लौटकर प्रतीक्षारत चल रहे 1997 बैच के आईपीएस जीके गोस्वामी को एटीएस का नया आईजी बनाया गया है। जबकि प्रतीक्षा में चल रहे 1995 बैच के आईपीएस राजकुमार को पुलिस मुख्यालय में एडीजी कार्मिक के पद पर तैनाती दी गई है।
विज्ञापन


लखनऊ के जिला आबकारी निरीक्षक निलंबित
लखनऊ व फिरोजाबाद में जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले में आबकारी विभाग ने भी बड़ी कार्रवाई की है। लखनऊ  के आबकारी निरीक्षक आलोक पांडे को कर्तव्यों में घोर लापरवाही बरतने में निलंबित कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, लखनऊ व फिरोजाबाद के जिला आबकारी अधिकारियों सुदर्शन सिंह व राम स्वार्थ चौधरी को हटाकर मुख्यालय से सम्बद्ध किया गया है। राजधानी व फिरोजाबाद की संयुक्त टीम ने लतीफनगर में कोटेदार ननकाऊ के यहां अवैध शराब की बिक्री पकड़ी थी। इसके बाद आलोक पांडे को निलंबित कर दिया। पांडे के खिलाफ पहले से ही विभागीय कार्रवाई चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed