फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police commissioner divided work of staff

Lucknow News: बेहतर पुलिसिंग के लिए पुलिस कमिश्नर ने बांटे इंस्पेक्टर से लेकर दरोगा तक के काम

Thu, 05 Sep 2024 05:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
police commissioner divided work of staff
लखनऊ। थानों पर आने वाले लोगों को अब इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। पुलिस आयुक्त अमरेंद्र कुमार सेंगर ने थाने पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों के कार्य का विभाजन किया है। इसके साथ ही अब हर काम के लिए थाना प्रभारी ही नहीं बल्कि नामित काम के लिए जिम्मेदार पुलिसकर्मी भी जवाबदेह होंगे। डीसीपी मध्य रवीना त्यागी ने बताया कि इस नई व्यवस्था से आम लोगों को सबसे अधिक फायदा होगा और हर स्तर पर जिम्मेदारी तय होगी।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक का काम
थाना क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण तथा शांति व्यवस्था बनाए रखना। उच्चाधिकारियों के दिए गए आदेशों-निर्देशों का अनुपालन करना तथा अधीनस्थों से अनुपालन करवाना। थाना क्षेत्र में निवास करने वाले आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों की जानकारी रखना तथा उनकी गतिविधियों पर निगरानी रखना। संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर निरोधात्मक कार्यवाही करवाना। मालखाना के शस्त्र एवं कारतूस का मिलान कर रोजनामचा आम में अंकित करना। कैशबुक का अवलोकन। उच्चाधिकारियों से प्राप्त डाक का अवलोकन एवं उनके निर्देशों का अनुपालन करना व कराना। रोजनामचा आम के बंदी का अवलोकन। थाना क्षेत्र की समस्त महत्वपूर्ण घटनाओं एवं क्षेत्र की स्थिति से उच्चाधिकारियों को अवगत कराना व उस पर प्रभावी कार्रवाई कराना। अधीनस्थों का समय-समय पर ब्रीफिंग एवं डी-ब्रीफिंग। अपने पर्यवेक्षण में अधीनस्थों के कार्यक्षेत्र का आवंटन कराना।
विज्ञापन


अतिरिक्त निरीक्षक का काम
विवेचनाओं का पर्यवेक्षण। विवेचकों का पर्यवेक्षण। साइबर अपराधों की विवेचना, जांच और कार्रवाई। न्यायालय प्रकरणों के संबंध में कार्रवाई कराना। मालखाना, माल मुकदमाती का रखरखाव एवं मालों का निस्तारण। फील्ड यूनिट से समन्वय।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ उप निरीक्षक (आधारभूत संरचना/मूलभूत व्यवस्थाएं) का काम
मानव अधिकार संरक्षण, प्रबंधन। बजट के अनुसार क्रय। राजकीय संपत्ति का रखरखाव, अनुरक्षण, निष्प्रयोज्यीकरण। शिफ्ट परिवर्तन एवं ब्रीफिंग। भवन रखरखाव। मरम्मत और स्टेशनरी।


उप निरीक्षक (आंतरिक प्रशासन) का काम
ड्यूटी लगाना। गश्त चार्ट निर्धारण। अवकाश का रिकाॅर्ड। वेतन, यात्रा भत्ता, चिकित्सा प्रतिपूर्ति, चिक खुराक आदि। कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण। थाना परिसर की साफ-सफाई।

उप निरीक्षक (नागरिक सेवाएं) का काम
सामुदायिक पुलिसिंग। सिविल डिफेंस। विशेष पुलिस अधिकारी। ग्राम प्रहरी। वेरिफिकेशन-पासपोर्ट आदि। डिजिटल वॉलंटियर। सिटीजन सर्विसेज का प्रभावी संचालन।

उप निरीक्षक (महिला सुरक्षा) का काम
मिशन शक्ति कार्रवाई। एंटी रोमियो स्क्वाड। घरेलू हिंसा। महिला संबंधी अपराध एवं सुरक्षा। महिला हेल्प डेस्क का संचालन। महिला बीट का संचालन।

उप निरीक्षक (तकनीकी) का काम
कंप्यूटर व आईटी संबंधी कार्य। सर्विलांस एवं साइबर प्रबंधन। सीसीटीवी का रख रखाव एवं विश्लेषण। सीसीटीएनएस का प्रभावी संचालन। पीए सिस्टम/वायरलेस ।

उप निरीक्षक (कंट्रोल रूम/यूपी 112) का काम
यूपी-112 का प्रबंधन। कंट्रोल रूम से समंंवय। वीआईपी ड्यूटी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed