फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police chased her away from the police station, husband shot her as soon as he returned home

Lucknow News: थाने से पुलिस ने टरकाया, घर लौटते ही पति ने मारी थी गोली

Tue, 20 Feb 2024 03:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
Police chased her away from the police station, husband shot her as soon as he returned home
लखनऊ। पारा में महिला को गोली मारने के मामले में पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। प्राॅपर्टी डीलर पति से विवाद होने के बाद महिला ने पारा थाने जाकर शिकायत की थी। तब उसका पति भी वहीं मौजूद था लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय महिला को टरका दिया था। यहां से जब सभी घर लौटे तो आरोपी ने पत्नी पर गोली दाग दी थी। घायल महिला के बेटे ने इसका खुलासा किया है।
विज्ञापन


पारा की न्यू कांशीराम काॅलोनी निवासी प्रॉपर्टी डीलर विमल यादव ने रविवार रात अपनी पत्नी सोनी जायसवाल (45) को गोली मार दी थी। ट्राॅमा सेंटर में भर्ती सोनी की हालत गंभीर है। इलाज चल रहा है। विमल के सौतेले बेटे अभिषेक ने बताया कि पिता विमल कुछ दिन पहले मां के जेवर लेकर चले गए थे। रविवार शाम इस बारे में सोनी को पता चला। तब उन्होंने विमल को फोन किया था। इस दौरान कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन

विमल ने उनको तुरंत आलमबाग बुलाया था। सोनी के वहां पहुंचने पर उसने उनसे मारपीट की थी। वह शराब के नशे में धुत था। आलमबाग से लौटकर सोनी ने मायके वालों को बुलाया और पारा थाने पहुंचीं। विमल भी थाने पहुंच गया। थाने में पुलिस ने पंचायत की और फिर बिना कार्रवाई के सभी को लौटा दिया। सोनी जब घर पहुंचीं तो विमल ने उन्हें गोली मार दी थी। अभिषेक का कहना है कि पुलिस ने सुनवाई नहीं की थी। अगर उसी वक्त पुलिस ने कार्रवाई की होती तो आरोपी इतनी बड़ी वारदात को अंजाम नहीं दे पाता। पारा पुलिस की लापरवाही का अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिषेक ने बताया कि जब मां थाने गई थीं तो इसको लेकर विमल बहुत भड़क गए थे। उन्होंने कहा था कि ये ठीक नहीं किया। आज इनको जान से मार देंगे। उसके बाद वह थाने गया था। वहां से लौटकर सीधे कमरे में चला गया था। सोनी बैठी थीं। अचानक से वह आया और उनके सीने में बाएं तरफ गोली मार दी थी।
पुलिस ने सोमवार को आरोपी विमल को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद पुलिस ने बताया था कि लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारी गई। मगर गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के पास से दोनाली बंदूक बरामद की। उसी से गोली मारने की पुष्टि की। शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए पुलिस ने प्रशासन को रिपोर्ट भेजी है।


एडीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव का कहना है कि मामला पारिवारिक विवाद का था इसलिए थाने की पुलिस ने बातचीत करने के बाद दोनों पक्षों को भेजा होगा। आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed