फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police caught sex racket in a hotel in Lucknow.

होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, दंपती समेत नौ गिरफ्तार

Tue, 14 May 2019 10:14 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 14 May 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
Police caught sex racket in a hotel in Lucknow.
डेमो पिक

हुसैनगंज पुलिस ने मंगलवार को उदयगंज स्थित स्नो व्हाइट होटल पर छापा मारकर सेक्स रैकेट चला रहे दंपती समेत नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें दो कॉल गर्ल शामिल हैं। दंपती ने सेक्स रैकेट चलाने को होटल लीज पर ले रखा था। कॉल गर्ल व ग्राहक के बीच नोकझोंक होते देख एक चाय विक्रेता ने पुलिस को फोन किया। संचालिका व दो कॉल गर्ल अलग-अलग कमरों में ग्राहकों के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गईं। 

विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि हुसैनगंज पुलिस ने सूचना पर उदयगंज स्थित स्नो व्हाइट होटल पर छापा मारा। तीन कमरों में युवतियों के साथ पांच लोग आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए। पूछताछ में खुलासा हुआ कि नाका के पानदरीबा निवासी अशरफ अली उर्फ मिथुन होटल लीज पर लेकर सेक्स रैकेट चला रहा था। 

विज्ञापन

अशरफ के साथ उसकी पत्नी और दो अन्य युवतियां पकड़ी गईं। इनमें एक कानपुर और दूसरी वाराणसी की रहने वाली है। इनके अलावा नाका के मोतीनगर निवासी रजत शर्मा, हुसैनगंज के सुदामापुरी निवासी सुनील गुप्ता उर्फ लंबू, पानदरीबा स्थित माल गोदाम कॉलोनी निवासी विक्की कनौजिया, गोमतीनगर के ग्वारी गांव विकास खंड-5 निवासी लाल बिहारी गुप्ता, उन्नाव के असोहा थाने के गांव सरवारा निवासी मुकुल शुक्ला को महिलाओं के साथ आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया गया।

पत्नी फांसती थी युवतियां, पति तलाशता था ग्राहक 

तहकीकात में खुलासा हुआ कि अशरफ अली ने गली में स्थित होटल को लीज पर लिया और अपनी पत्नी की मदद से सेक्स रैकेट चलाने लगा। कुछ दिनों तक पत्नी ने देह व्यापार किया। फिर उसने चारबाग व अन्य स्थानों पर भ्रमण करके काम की तलाश में बाहर से आई युवतियों को फांसना शुरू किया। 

युवतियों को हफ्ता या महीने के हिसाब से बुक करती थी और अशरफ साथियों की मदद से ग्राहक लाकर 500 से दो हजार रुपये तक वसूलता था। युवती को तय रकम का भुगतान करके अशरफ व उसकी पत्नी मुनाफा कमा रहे थे। 
विज्ञापन

कॉल गर्ल से नोकझोंक होते देख पुलिस को फोन 

आसपास के लोगों ने बताया कि स्नो व्हाइट होटल देह व्यापार के लिए इलाके में चर्चित था, लेकिन पुलिस बेखबर बनी थी। संदिग्ध महिलाओं के आवागमन को लेकर आसपास के लोगों की आपत्ति का कोई नतीजा नहीं निकला। 

बताते हैं कि होटल के पास चाय की दुकान चलाने वाले व्यक्ति ने कॉल गर्ल व युवकों के बीच पैसों को लेकर नोकझोंक होते देखा। इसके बाद सभी लोग होटल में चले गए। चाय विक्रेता की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। सेक्स रैकेट संचालक दंपती के साथ दो अन्य युवतियां और पांच ग्राहक पकड़े गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed