फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police caught a man who did three marriages.

पुलिस के लिए सिरदर्द बना रंगीन मिजाज ड्राइवर, पकड़ा गया

Thu, 10 Mar 2016 03:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 10 Mar 2016 03:04 AM IST
विज्ञापन

लड़कियां हरदोई के पिहानी निवासी जयनंदन का शगल थी। वह जहां भी रहता, आस-पड़ोस में रहने वाली लड़कियों को लच्छेदार बातों में फंसा लेता। उन्हें घुमाता-फिराता। तोहफे देता। रेस्टोरेंट में ले जाता। फिर एक दिन प्यार का इजहार करके शादी के लिए राजी कर लेता और हनीमून के बहाने मौज-मस्ती करता।

विज्ञापन


एक से जी भर जाता तो पीछा छुड़ाकर दूसरा शिकार तलाशने लगता। दो साल में जयनंदन ने अपनी पत्नी सहित तीन लड़कियों के साथ यही सुलूक किया। पुलिस का दबाव पड़ता तो जयनंदन जगह बदल देता। करीब एक साल से वह डालीगंज के खदरा इलाके में किराये के कमरे में रह रहा था। उसने यहां रहने वाली किशोरी को तीसरा शिकार बनाया। उसे बहला-फुसलाकर भगाकर आर्यसमाज मंदिर में शादी की।
विज्ञापन


हनीमून के नाम पर हरियाणा ले गया। इस बीच किशोरी के पिता ने हसनगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज करा दी। बुधवार को पुलिस ने जयनंदन को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाल दिया। थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आठ से दस हजार रुपये में कैसे उठाता था इतनी लड़कियों के खर्च

जयनंदन निजी अस्पताल की एंबुलेंस चलाता था। उसे आठ से दस हजार रुपये सेलरी मिलती थी। इतने रुपये में वह लड़कियों के खर्चे कैसे उठाता था? यह सवाल पुलिस को परेशान कर रहा है। पुलिस को शक है कि वह किसी आपराधिक गतिविधियों में भी लिप्त होगा। अपराध की कमाई ही वह लड़कियों पर लुटाता होगा। इस बारे में पुलिस छानबीन कर रही है।

पत्नी को गांव भेजकर हुआ आजाद
जयनंदन ने परिवार की पसंद की लड़की से शादी की थी। कुछ ही महीने में उसका पत्नी से जी ऊब गया। वह नौकरी का बहाना बनाकर घर से गायब रहने लगा। इसके बाद उसने पत्नी को गांव भेज दिया और आजाद हो गया। उसने गांव की कई लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाया। जयनंदन से धोखा मिलने के बाद लड़कियों ने पुलिस से उसकी आशिक मिजाजी की शिकायत भी की।

खदरा की युवती से की शादी
हरदोई में रहते हुए ही उसने खदरा की एक युवती को प्रेम जाल में फंसाया। उससे शादी की और कई महीने तक संबंध बनाता रहा। इस बीच परिवार के सदस्यों को इसकी जानकारी मिल गई। छानबीन में दूसरी शादी की बात सही पाए जाने पर उन्होंने युवती से मिलकर बातचीत की। मामला पुलिस तक पहुंचा तो एक साल पहले जयनंदन भागकर लखनऊ आ गया। यहां उसने खदरा में ही किराये का कमरा लिया और छिपकर रहने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed