फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police busy investigating Noori Baba's West Bengal connection

Lucknow News: नूरी बाबा के पश्चिम बंगाल कनेक्शन को खंगालने में जुटी पुलिस

Thu, 09 Jan 2025 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 09 Jan 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Police busy investigating Noori Baba's West Bengal connection
लक्ष्मनपुर गंगापुर स्थित पुोटो स्टेट की दुकान से मिले पश्चिम बंगाल के आधार कार्ड।
श्रावस्ती। नूरी बाबा के पाकिस्तान प्रेम की गुत्थी सुलझी नहीं थी कि अब उसका पश्चिम बंगाल का कनेक्शन भी सामने आ गया है। कभी उसके मदरसे में शिक्षक तो कभी आने वाले मेहमानों को लेकर भी सवालिया निशान लगने लगे हैं। उसके विश्वास पात्र के फोटो स्टेट दुकान पर मिले आधार कार्ड की छाया प्रति के बाद अब यह सवाल भी उठ रहा है कि कहीं नूरी बाबा का बांग्लादेश या रोहिंग्या कनेक्शन भी तो नहीं था।
विज्ञापन


मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मनपुर गंगापुर स्थित मदरसा दारुल उलूम फैजुर्रनबी का प्रबंधक मुबारक अली उर्फ नूरी बाबा की गुत्थी लगातार उलझती जा रही है। गांव में जाकर मुबारक कबाड़ का थोक व्यापारी बन गया। इससे मिली पहचान ने उसे नूरी बाबा बना दिया जो टोना-टोटका और तंत्र-मंत्र भी करने लगा। पहचान और बढ़ी तो फायदा उठाकर वह महानगरों सहित नेपाल, बांग्लादेश, महाराष्ट्र सहित अन्य मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में जाकर खुद को धर्मगुरु बताने लगा। इसके बाद उसने गांव में मदरसा स्थापित किया। जानकारों का कहना है कि इस मदरसे में पढ़ाने के लिए वह बाहर से महिलाएं व पुरुषों को बुलाने लगा। इनकी पहचान छिपाने के लिए उन्हें अलग-अलग जिलों का निवासी बताता रहा। इसी में वह गोंडा की युवती भी थी, जिसके साथ दुष्कर्म के आरोप में फंसा तो निकाह कर लिया।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के युवकों के मिले आधार कार्ड
बुधवार को नूरी बाबा के एक विश्वासपात्र की फोटो स्टेट की दुकान पर उसके कराए गए फोटो स्टेट को खंगाला गया। इसमें पश्चिम बंगाल के वीरभूमि के बोनहा बोनहा पायकर वीरभूम, बोनहा बीरभूम वेस्ट बंगाल निवासी आसराफ होसेन पुत्र मुयाक्तार व पश्चिम बंगाल के ही बोनहा वीरभूम निवासी असादुल्ला पुत्र मुजफ्फर का आधार मिला तो सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि यह मदरसा शिक्षक हैं। ऐसे में कहीं यह बांग्लादेशी व रोहिंग्या तो नहीं। यह आधार देखने में भी कूट रचित नजर आ रहा है। इसे लेकर भी सवाल उठ रहा है। इसकी गुत्थी पुलिस की जांच के बाद ही सुलझेगी। फिलहाल नूरी बाबा अपने चार अन्य साथियों के साथ सलाखों के पीछे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमील अहमद की जमानत खारिज
श्रावस्ती। नकली नोट के मामले में पुलिस ने नूरी बाबा के साथ बहराइच के पयागपुर थाना क्षेत्र के काशीजोत निवासी जमील अहमद को भी गिरफ्तार किया था। इस मामले में जमील अहमद की ओर से सिविल जज अवर खंड / न्यायिक मजिस्ट्रेट गौरव द्विवेदी के न्यायालय पर जमानत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था। इसकी सुनवाई के बाद बुधवार को सिविल जज अवर खंड ने जमानत पत्र खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed