फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police beats two men ruthlessly in Sareni Thana Kshetra in raebareli.

जुर्म कुबूल करवाने के लिए पुलिस ने युवकों को पट्टों से पीटा, भड़के लोगों ने चौकी घेरी, दरोगा लाइन हाजिर

Thu, 10 Dec 2020 07:51 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Thu, 10 Dec 2020 07:51 PM IST
विज्ञापन
Police beats two men ruthlessly in Sareni Thana Kshetra in raebareli.
आम जनता को समझाते पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala

रायबरेली के सरेनी थाना क्षेत्र की भोजपुर चौकी में दो युवकों के साथ बर्बरता की हदें पार की गईं। लूट के मामले में चौकी प्रभारी और दो सिपाहियों ने दोनों युवकों को बेरहमी से पीटा। इससे उन्हें गंभीर चोटें आई। जानकारी होने पर गुरुवार सुबह लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने चौकी का घेराव कर पथराव भी किया।

विज्ञापन


सूचना पर कई थानों की फोर्स के साथ एसडीएम लालगंज जीतलाल और सीओ इंद्रपाल मौके पर पहुंच गए। सभी लोग पुलिसकर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की मांग करने लगे। दोनों अधिकारियों ने कार्रवाई का भरोसा देते हुए लोगों को शांत कराया। मामले में पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर पूरे प्रकरण की जांच सीओ को सौंपी है।
विज्ञापन


उन्नाव जिले के शुक्लागंज कस्बे के ऋषि नगर मोहल्ले का रहने वाला सोनू पुत्र अशोक अवस्थी सोमवार को भोजपुर निवासी अपने मामा दुर्गाशंकर के घर आया था। ग्रामीणों के मुताबिक मामा के घर जाने से पहले उसने शराब पी और सब्जी मंडी में गिर गया। बाजार के लोगों ने उसके मामा को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर दुर्गाशंकर का बेटा राजू व उसका बहनोई बबलू निवासी रामपुर खरही थाना बिहार जिला उन्नाव उसको सब्जी मंडी से उठाकर घर ले गए और सुला दिया। सुबह जब सोनू जागा तो उसने कहा कि मेरी चेन और अंगूठी गायब है। तुम लोगों ने ले ली है। इसके बाद वह पुलिस चौकी भोजपुर पहुंचा। चौकी प्रभारी प्रशांत सिंह भदौरिया को प्रार्थना पत्र देकर न्याय मांगा। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया और मामला गलत पाए जाने पर सुलह करा दी।

शरीर पर गंभीर चोटें आईं

इसके बाद बुधवार को सोनू की मां रूपरानी चौकी पहुंची और पुलिस को दूसरा प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। इस पर भरत व हरिओम सिपाही राजू और बबलू को घर से चौकी ले लाए। परिजनों का आरोप है कि लूट कबूल करवाने के लिए चौकी प्रभारी और दोनों सिपाहियों ने राजू और बबलू की पट्टों से बेरहमी से पिटाई की। इससे उनके शरीर पर गंभीर चोटें आईं।

परिजनों व व्यापारियों को गुरुवार सुबह बेरहमी से पिटाई किए जाने की जानकारी मिली तो उनका आक्रोश भड़क गया। बड़ी संख्या में लोग चौकी पहुंचे। सभी ने चौकी का घेराव कर हंगामा शुरू कर दिया।

बताते हैं कि लोगों ने पथराव भी किया। परिजनों की मांग थी कि चौकी इंचार्ज वह दोनों सिपाहियों को निलंबित किया जाए। जानकारी मिलने पर पहुंचे एसडीएम लालगंज जीतलाल और सीओ इंद्रपाल ने कार्रवाई का भरोसा देकर लोगों को शांत कराया।

सीओ को जांच, चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि दो युवकों की बेरहमी से पिटाई किए जाने का मामला जानकारी में आया है। चौकी इंचार्ज प्रशांत सिंह भदौरिया को लाइन हाजिर कर दिया गया। पूरे प्रकरण की जांच सीओ लालगंज को सौंपी गई है। जांच में सिपाही भी दोषी पाए गए तो उन पर भी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed