{"_id":"67e26eb2f3098fe2a4087ea5","slug":"police-arrested-six-accused-who-looted-tanker-full-of-ethanol-in-lucknow-by-posing-as-excise-officers-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: खुद को बताया आबकारी अफसर, चालक को बंधक बनाकर लूटा एथेनॉल से भरा टैंकर, पुलिस ने छह को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: खुद को बताया आबकारी अफसर, चालक को बंधक बनाकर लूटा एथेनॉल से भरा टैंकर, पुलिस ने छह को दबोचा
Tue, 25 Mar 2025 02:22 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 25 Mar 2025 02:22 PM IST
सार
लखनऊ में एथेनॉल से भरा टैंकर लूटने के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खुद को आबकारी अफसर बताकर टैंकर को रोका था। बाद में चालक को बंधक बनाकर लूट की थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
राजधानी लखनऊ में बीकेटी से एथेनॉल से भरा टैंकर लूटने वाले छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने शनिवार रात खुद को आबकारी विभाग का अधिकारी बताकर टैंकर चालक को बंधक बना लिया था। उसकी पिटाई कर टैंकर लूट ले गए थे। टैंकर में 30 लाख रुपये की कीमत का एथेनॉल भरा था।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि टैंकर में जीपीएस लगा था, जिसकी मदद से बदमाशों की लोकेशन का पता चला। घेराबंदी कर आरोपियों को दबोच लिया गया। आरोपियों के पास से दो कार, तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है। पूछताछ में सामने आया कि लखीमपुर के पंडित पुरवा रसौरा निवासी ट्रक चालक रंजीत अवस्थी ने वारदात की साजिश रची थी।
विज्ञापन
आरोपी रंजीत ने खुद को आबकारी अधिकारी बताकर टैंकर चालक को रोका था। आरोपियों में सिकंदराबाद निवासी रामजी अवस्थी, खम्भार खेड़ा निवासी मोनू सिंह, शारदानगर निवासी मुकुट शुक्ला, उन्नाव के हसनगंज मूसेपुर निवासी अभय सिंह और सलेमपुर निवासी अजीत यादव शामिल हैं।
विज्ञापन
असलहा सटाकर चालक की पिटाई कर दी
डीसीपी के मुताबिक टैंकर चालक रामकोट सीतापुर निवासी आसिफ अली ने लूट की एफआईआर दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया था कि शनिवार देर रात में रामपुर देवराई एसबी कोल्ड स्टोरेज के पास कार सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया था। असलहा सटाकर चालक की पिटाई कर दी थी। पीड़ित ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई थी।