{"_id":"5c060c42bdec2241b7710064","slug":"police-arrested-mahant-paramhans-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह दिसंबर से पहले अयोध्या में हलचल, आत्मदाह का एलान करने वाले महंत गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह दिसंबर से पहले अयोध्या में हलचल, आत्मदाह का एलान करने वाले महंत गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Updated Tue, 04 Dec 2018 10:40 AM IST
विज्ञापन
महंत परमहंस को ले जाते पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह दिसंबर से पहले अयोध्या में हलचल शुरू हो गई है। तपस्वी छावनी के महंत परमहंस को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार सुबह उन्हें सीजीएम के कोर्ट में पेश किया जा रहा है। यहां से उन्हें जेल भेजने की तैयारी है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि महंत परमहंस ने कहा था कि केंद्र की मोदी सरकार पांच दिसंबर तक राम मंदिर के लिए स्पष्ट दिशानिर्देश जारी करे, नहीं तो छह दिसंबर को वह आत्मदाह कर लेंगे।
विज्ञापन
आत्मदाह के लिए तपस्वी छावनी में उन्होंने अपनी चिता सजा रखी थी और चिता पूजन भी किया था। हालांकि, पुलिस ने धर्मसभा के एक दिन पहले उनकी चिता हटा दी थी।
महंत परमहंस ने राममंदिर मुद्दे को लेकर अनशन भी किया था, पर उन्हें अनशन स्थल से भी हटा दिया था। वहीं, राम मंदिर मामला सुप्रीम कोर्ट में है। मामले की सुनवाई जनवरी में होगी।
विज्ञापन