फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलिस ने किया देश के बड़े हाईवे लुटेरों के गैंग का पर्दाफाश, चालाकी से करते थे लूट

Thu, 13 Apr 2017 02:58 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 13 Apr 2017 02:58 PM IST
विज्ञापन
police arrested highway robbers gang in faizabad
लूट में बरामद ट्रक
यूपी पुलिस ने फैजाबाद के रौनाही में हाईवे लुटेरों के अंतर्राज्यी गैंग को पकड़कर बड़ी सफलता हासिल की है। ये गैंग भारत के कई राज्यों में फैला था और लूट की कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दे चुका है। इस घटना में डुमरी बुजुर्ग के रहने वाले अजय सिंह, पश्चिम बंगाल के रहने वाले प्रेमचंद्र यादव, बिहार के रहने वाले पिंटू, गोपालगंज बिहार के रहने वाले रविंद्र प्रसाद और वैशाली बिहार के रहने वाले हरेराम सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। गैंग पश्मिम बंगाल, वर्धमान, आसनसोल, मालदा, पानागढ़, बिहार, झारखंड, गोरखपुर, बेलीपार और बेलीपार सहित कई जगह लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुका है।




 
police arrested highway robbers gang in faizabad
ट्रक लूट
जानकारी के मुताबिक रौनाही में बुधवार रात में गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बीते 22 मार्च को दिगम्बरपुर के पास हुई लूट में प्रयुक्त ट्रक और लुटेरे देखे गए हैं। 
मुखबिर ने सूचना दी कि ये लुटेरे फिर से किसी वारदात की फिराक में हैं। खबर पाकर स्वाट टीम, सर्विलांस टीम और थाना रौनाही की टीम गुरुवार भोर जुबेरगंज बाजार के पास पहुंची और घेराबंदी की। सुबह 5.00 बजे के आसपास पांच लोगों को पकड़ लिया। इस दौरान अंधेरा होने के चलते कुछ बदमाश भाग गए।

 
police arrested highway robbers gang in faizabad
ट्रक लूट
ये गिरोह यूपी, बिहार और पश्चिम बंगाल में सक्रिय है और पिछले महीने फैजाबातद, गोरखपुर और संतकबीरनगर में इस गैंग ने कई वारदातों को अंजाम दिया। इस गिरोह का निशाना सरसों के तेल, रिफाइंड, दाल और क्रूड आयल से लदे ट्रक होते थे। गैंग के पास दो खाली ट्रक रहते थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
police arrested highway robbers gang in faizabad
ट्रक लूट
लूट के वक्त एक ट्रक आगे और एक ट्रक पीछे लगा देते थे। कुछ दूर पर इनकी एक छोटी गाड़ी रेकी करती रहती थी। ट्रक के लुटेरे पानी के साथ ड्राइवर और क्लीनर को नशीली दवा पिलाते और मारते पीटते रहते थे। 


 
विज्ञापन
police arrested highway robbers gang in faizabad
ट्रक लूट
ड्राइवर और क्लीनर अगर ज्यादा विरोध करते तो ये लोग उनका गला भी दबा देते थे। इसके बाद ट्रक को काबू में करके तीनों ट्रकों को घटनास्थल से दूर ले जाते थे। माल लदा ट्रक खाली करके ड्राइवर और कंडक्टर को ट्रक में डालकर विपरीत दिशा में फेंक आते और रेकी वाली गाड़ी सुरक्षित रास्ता देखकर माल लदी गाड़ी को सीमा पार करा देते थे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed