UP Crime News: लखनऊ में बिहारी बदमाशों की दहशत, मुनीम के साथ की थी लूट; पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार
Encounter In Lucknow: राजधानी लखनऊ में बिहारी बदमाशों की दहशत है। मुनीम को लूटने वाले एक बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Lucknow News: यूपी की राजधानी लखनऊ में वजीरगंज में सुभाष मार्ग तिराहे के पास 21 दिसंबर की देर शाम मुनीम मनीष तिवारी से ढाई लाख रुपये लूटने वाले बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। बिहार के कटिहार निवासी बदमाश करन यादव उर्फ कल्लू के दाएं पैर में गोली लगी है। करन पर 10 हजार का इनाम घोषित था। आरोपी का साथी चकमा देकर भाग निकला।
डीसीपी पश्चिमी विश्वजीत श्रीवास्तव के मुताबिक आरोपी के पास से लूट के 25 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। आरोपी ने साथी के साथ मिलकर चोरी की बाइक से वारदात को अंजाम दिया था, जिसे बरामद कर लिया गया है। करन के पास से तमंचा और कारतूस भी मिला है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना से पहले रेकी की थी।
करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद
बदमाशों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। छानबीन के दौरान पुलिस ने बदमाशों की पहचान की। डीसीपी ने टीम गठित की थी। मुखबिर ने सोमवार रात सूचना दी कि मुनीम को लूटने वाले बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने ठाकुरगंज इलाके में हैं।
20 से अधिक मुकदमे दर्ज
इसके बाद वजीरगंज और ठाकुरगंज थाने की संयुक्त टीम ने घेराबंदी की। गुलाला घाट के पास रोकने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में करन घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। करन पर 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।