फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police arrested Accussed who blackmailing a young girl

अश्लील वीडियो वायरल करने के नाम पर रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार

Fri, 02 Sep 2022 02:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
police arrested Accussed who blackmailing a young girl
पीड़िता से रंगदारी मांगने वाले को किया गिरफ्तार। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
अश्लील वीडियो वायरल करने के नाम पर युवती से रंगदारी मांगने के आरोपी दाउद को सरोजनीनगर पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इससे पहले पीड़िता ने रकम देने के लिए अपनी अपहरण की झूठी कहानी रची थी। हालांकि, पुलिस ने देर रात तक मामले का खुलासा कर आरोपी को उसके घर से दबोच लिया।
प्रभारी निरीक्षक सरोजनीनगर संतोष आर्या के मुताबिक, इलाके में रहने वाली युवती के अपहरण की सूचना मिली। मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की गई।
कुछ देर बाद युवती को बरामद कर लिया गया। पूछताछ के दौरान युवती ने बताया कि उसे रुपयों की जरूरत थी। इसलिए उसने खुद के अपहरण की कहानी रची थी।
प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, पीड़िता से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसकी बदाली खेड़ा के चिल्लावां निवासी दाउद से सालभर पहले दोस्ती हुई थी।
कुछ दिनों बाद मिलना-जुलना शुरू हो गया। इस दौरान दाउद ने उससे दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना लिया था।
करीब सालभर बाद दाउद यह वीडियो वायरल करने के नाम पर युवती से रकम मांगने लगा। इसके बाद पुलिस ने आरोपी दाउद को उसके घर से देर रात गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed