फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police arrested 15 for protesting against arrest of three youth in Barabanki.

Barabanki: युवकों की गिरफ्तारी से भड़के ग्रामीण, पुलिस से संघर्ष, 15 को हिरासत में लिया गया

Wed, 01 Nov 2023 02:44 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Wed, 01 Nov 2023 02:44 PM IST
सार

बाराबंकी जिले के दरियाबाद इलाके में युवकों की गिरफ्तारी से भड़के ग्रामीणों का पुलिस से संघर्ष हो गया, जिस पर पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए 15 लोगों को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
Police arrested 15 for protesting against arrest of three youth in Barabanki.
गांव में मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाराबंकी जिले की दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के मियागंज निवासी विजय, अंकित और दीपचंद पूर्व में चोरी के आरोप में रामसनेहीघाट कोतवाली से जेल गए थे। रामसनेहीघाट पुलिस ने इन पर गैंगस्टर की कार्रवाई शुरू की है। मंगलवार को दरियाबाद कोतवाली पुलिस तीनों युवकों को दरियाबाद थाने ले आई थी और यहां से रामसनेहीघाट पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन


इसे लेकर परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। बुधवार की सुबह पुत्र के पकड़े जाने से परेशान विजय की मां रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। चर्चा फैली की पुलिस की कार्रवाई से आहत होकर गांव के बगल नहर में कूद गई हैं। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान ग्रामीण और आक्रोशित हो गए और उन्होंने पुलिस की गाड़ी घेर ली। सिपाहियों के साथ धक्का मुक्की और हाथापाई शुरू कर दी। ग्रामीणों का कहना था कि युवकों को दोबारा जेल भेजने का क्या औचित्य है। ग्रामीणों ने मियागंज गांव के पास से निकली बदोसराय दरियाबाद सड़क जाम कर दी।पुलिस वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें दौड़ा लिया।


सूचना मिलते ही रामनगर, टिकैतनगर समेत चार-पांच थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। एडिशनल एसपी आशुतोष मिश्रा की अगुवाई में पुलिस ने मियागंज गांव से महिलाओं और पुरुषों समेत करीब 15 लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने इन लोगों को दौड़ा के पीटा। करीब तीन घंटा सड़क जाम रही।

उधर, गिरफ्तार किए गए विजय की लापता हुई मां का कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस नहर में उसकी खोजबीन करवा रही है। गांव में अफरातफरी का माहौल है। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि युवकों को गैंगस्टर के मामले में पकड़ा गया है। मौके पर हालात सामान्य हैं। महिला की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed