{"_id":"625729aa91e4e918b75b8378","slug":"police-are-preparing-database-of-crime-lucknow-news-lko626021668","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमिश्नरेट पुलिस तैयार कर रही अपराध व सड़क हादसों का डेटाबेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमिश्नरेट पुलिस तैयार कर रही अपराध व सड़क हादसों का डेटाबेस
विज्ञापन
पुलिस डाटाबेस कर रही है तैयार। (फोटो ः प्रतीकात्मक)
- फोटो : ??? ?????
कमिश्नरेट पुलिस अब सभी तरह के अपराधों व सड़क हादसों का डाटाबेस तैयार कर रही है। इसे लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस की वेबसाइट पर अपराध, उससे जुड़े विवरण और सड़क हादसों की पूरी जानकारी एक बटन दबाते ही मिल जाएगी।
कमिश्नरेट पुलिस की इस वेबसाइट पर अलग से क्राइम एंड एक्सीडेंट नाम से फीचर जोड़ा गया है।
पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर के मुताबिक, लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में होने वाले अपराध, पीड़िता और अपराध करने वालों और अपराध की श्रेणी को लेकर एक डाटाबेस तैयार किया जाने पर चर्चा हुई।
इसकी जिम्मेदारी एडीसीपी नॉर्थ/अपराध प्राची सिंह को दी गई थी। इसके बाद एडीसीपी प्राची सिंह ने एक सॉफ्टवेयर कंपनी के साथ मिलकर इस पर काम करना शुरू किया।
विज्ञापन
डाटाबेस में सभी थाने में होने वाले अपराध, पीड़ित, अपराध करने, अपराध की श्रेणी और सड़क हादसों की पूरी जानकारी दर्ज की जाएगी।
इस डाटाबेस पर जल्द ही लखनऊ पुलिस की अधिकारिक वेबसाइट से जोड़ा जाएगा। एडीसीपी के मुताबिक, इस डाटा को कोई भी प्रभारी निरीक्षक और उसके ऊपर का अधिकारी एक क्लिक पर देख सकेगा।
अपराध मानचित्र पर रहेगा हादसों का विवरण
पुलिस कमिश्नर के मुताबिक, अपराध मानचित्र एप पर सड़क हादसों से संबंधित सभी हादसों की सूची रहेगी। साथ ही हादसों का पूरा ब्योरा और किस थानाक्षेत्र में हुआ जानकारी दी जाएगी। अपराधों के बढ़ने व घटने की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें अपराध का स्थान व अपराध लिंगानुपात क्या है। इसकी भी पूरी जानकारी दी जाएगी। एप को कभी पुलिस के उच्चाधिकारी देख सकते हैं।