फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police are preparing database of crime

कमिश्नरेट पुलिस तैयार कर रही अपराध व सड़क हादसों का डेटाबेस

Thu, 14 Apr 2022 01:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Police are preparing database of crime
पुलिस डाटाबेस कर रही है तैयार। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
कमिश्नरेट पुलिस अब सभी तरह के अपराधों व सड़क हादसों का डाटाबेस तैयार कर रही है। इसे लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस की वेबसाइट पर अपराध, उससे जुड़े विवरण और सड़क हादसों की पूरी जानकारी एक बटन दबाते ही मिल जाएगी।
विज्ञापन

कमिश्नरेट पुलिस की इस वेबसाइट पर अलग से क्राइम एंड एक्सीडेंट नाम से फीचर जोड़ा गया है।
पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर के मुताबिक, लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में होने वाले अपराध, पीड़िता और अपराध करने वालों और अपराध की श्रेणी को लेकर एक डाटाबेस तैयार किया जाने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

इसकी जिम्मेदारी एडीसीपी नॉर्थ/अपराध प्राची सिंह को दी गई थी। इसके बाद एडीसीपी प्राची सिंह ने एक सॉफ्टवेयर कंपनी के साथ मिलकर इस पर काम करना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाटाबेस में सभी थाने में होने वाले अपराध, पीड़ित, अपराध करने, अपराध की श्रेणी और सड़क हादसों की पूरी जानकारी दर्ज की जाएगी।
इस डाटाबेस पर जल्द ही लखनऊ पुलिस की अधिकारिक वेबसाइट से जोड़ा जाएगा। एडीसीपी के मुताबिक, इस डाटा को कोई भी प्रभारी निरीक्षक और उसके ऊपर का अधिकारी एक क्लिक पर देख सकेगा।

अपराध मानचित्र पर रहेगा हादसों का विवरण
पुलिस कमिश्नर के मुताबिक, अपराध मानचित्र एप पर सड़क हादसों से संबंधित सभी हादसों की सूची रहेगी। साथ ही हादसों का पूरा ब्योरा और किस थानाक्षेत्र में हुआ जानकारी दी जाएगी। अपराधों के बढ़ने व घटने की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें अपराध का स्थान व अपराध लिंगानुपात क्या है। इसकी भी पूरी जानकारी दी जाएगी। एप को कभी पुलिस के उच्चाधिकारी देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed