{"_id":"598387874f1c1bc6758b47e3","slug":"police-and-businessmen-clash-on-child-labourer-issue-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल श्रमिकों को छुड़ाने पर पुलिस से भिड़े व्यापारी, जमकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल श्रमिकों को छुड़ाने पर पुलिस से भिड़े व्यापारी, जमकर हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 04 Aug 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
हंगामा करते व्यापारी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में हसनगंज थानाक्षेत्र के डालीगंज व पन्ना लाल रोड की दुकानों पर काम कर रहे 16 बाल श्रमिकों को व्यापारियों के भारी विरोध के बीच मुक्त कराया गया। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी) व पुलिस की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को ऑपरेशन मुस्कान चलाया।
विज्ञापन
टीम के पहुंचते ही व्यापारियों ने हंगामा शुरू कर दिया। बड़ी संख्या में व्यापारी जुट गए। दोनों तरफ से खींचतान होने लगी। पुलिस का कहना है कि इसी दौरान कुछ व्यापारियों ने बदसुलूकी शुरू कर दी।
विज्ञापन
मामला नियंत्रण से बाहर होता देख पुलिस ने व्यापारियों को भगाने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। इसके बाद आसपास की दुकानें बंद कर व्यापारियों ने रास्ता जाम कर, थाने को घेर लिया। एसएसपी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की डॉ. संगीता शर्मा के मुताबिक, कमेटी द्वारा पूरे प्रदेश में ऑपरेशन मुस्कान चलाया जा रहा है। इसके तहत बाल श्रमिकों को दुकानों व होटलों से मुक्त कराकर शिक्षा से जोड़ा जा रहा है।
16 बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया
बृहस्पतिवार को एएसपी ग्रामीण डॉ. सतीश कुमार, इंस्पेक्टर पीके झा के नेतृत्व में डालीगंज और पन्ना लाल रोड की दुकानों पर रेड डाली गई। डॉ. संगीता शर्मा ने बताया कि अभियान के तहत 16 बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया।