{"_id":"688bd014ee9a66bf5f03baa6","slug":"poles-were-being-installed-without-shutdown-worker-died-due-to-electric-shock-protest-lucknow-news-c-13-knp1050-1317968-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बिना शटडाउन लगवा रहे थे खंभा करंट से मजदूर की मौत, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बिना शटडाउन लगवा रहे थे खंभा करंट से मजदूर की मौत, प्रदर्शन
विज्ञापन
करंट से युवक की मौत के बाद प्रदर्शन करते लोग।
माल। जेहटा-माल रोड स्थित काकराबाद में बुधवार शाम ठेकेदार की लापरवाही ने एक मजदूर की जान ले ली। ठेकेदार 11 हजार वोल्ट की लाइन को बंद कराए बिना ही खंभा लगवाने का काम करवा रहा था। इस दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर काकोरी के अशरफखेड़ा मजरा भटऊ जमालपुर निवासी मजदूर सुरेंद्र (28) की मौत हो गई। घटना के विरोध में परिजनों ने हरदोई-लखनऊ मार्ग के सन्यासी बाग के पास शव रखकर दो घंटे तक प्रदर्शन किया और मुआवजा मांगा।
सुरेंद्र के भाई शीलू यादव ने ठेकेदार राजनरायन मौर्य मोनू के खिलाफ लापरवाही बरतने का केस दर्ज कराया है। उसका कहना है कि सुरेंद्र को करंट लगने पर ठेकेदार और अन्य कर्मचारी उसकी मदद करने के बजाय हाईड्रा लेकर भाग निकले। अन्य लोगों से घटना का पता चला तो परिजन रात आठ बजे सुरेंद्र को ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
एक वर्ष पहले ही सुरेंद्र की शादी हुई थी। उसके परिवार में मां व गर्भवती पत्नी निशा हैं। पति की मौत की खबर सुनकर वह बेसुध हो गई। इंस्पेक्टर नवाब अहमद ने बताया कि ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
30 लाख रुपये मांगा मुआवजा
प्रदर्शन के दौरान पहुंचे मलिहाबाद के एसडीएम को सुरेंद्र की पत्नी निशा की ओर से ज्ञापन दिया गया। इसमें सरकार से 30 लाख रुपये मुआवजा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई। एसडीएम ने दोषियों पर कार्रवाई के साथ ही उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।