फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Poles and trees becoming an obstacle in road widening, work stalled

Lucknow News: सड़क चौड़ीकरण में रोड़ा बन रहे पोल और पेड़, काम ठप

Mon, 24 Jul 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 24 Jul 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Poles and trees becoming an obstacle in road widening, work stalled
रायबरेली। मुंशीगंज-डलमऊ मार्ग पर एम्स तक सड़क के चौड़ीकरण का काम ठप हो गया है। इस कार्य में बिजली के पोल और पेड़ रोड़ा बने हुए हैं। लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं ने पेड़ और बिजली के खंभों को पहले हटवाना जरूरी नहीं समझा और पटरी खोदकर छोड़ दी। इसकी वजह से आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं और जाम की समस्या से लोगों को दो चार होना पड़ रहा है। व्यापारियों और आम नागरिकों का कहना है कि लोक निर्माण विभाग को पहले जो कार्य करना चाहिए था, वह नहीं किया। यदि पहले पेड़ और बिजली की लाइन शिफ्ट हो जाती तो काम रोकने की नौबत न आती। यह फोरलेन सड़क करीब सात करोड़ की लागत से बन रही है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद में आने वाले मुंशीगंज में शहीद स्मारक से आने वाली सड़क से एम्स तक 700 मीटर सडक़ को फोरलेन किया जाना है। दोनों पटरियों में करीब 70 से ज्यादा पेड़ आ रहे हैं। इसके अलावा बिजली की लाइन भी बनी है। पेड़ और बिजली के खंभे अब चौड़ीकरण में बाधा बन रहे हैं। बिजली की लाइन शिफ्ट होने और पेड़ हटने में कम से कम एक महीने का समय लग सकता है, तब तक लोगों को जान हथेली पर रखकर गुजरना पड़ेगा, क्योंकि जगह-जगह खुदाई होने से आने जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

मुंशीगंज कस्बे के व्यापारी नेता वीरेंद्र यादव, ओम प्रकाश साहू, राजनारायण अग्रहरि ने बताया कि पटरी खोद दिए जाने से जाम की समस्या बढ़ गई है। इससे एम्स तक पहुंचने वाले रोगियों और तीमारदारों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। आमने-सामने से जब भारी वाहन आ जाते हैं तो निकलने में दिक्कत होती है। इस वजह से जाम लगता है। विभाग को पहले लाइन और पेड़ हटवाना चाहिए, ताकि काम में किसी तरह की बाधा उत्पन्न न होती। यही वजह है कि अब काम भी बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed