{"_id":"599d5cbd4f1c1bd1118b458c","slug":"poison-blast-in-a-factory","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जहरीला पैकेट फटते ही मचा फैक्ट्री में हड़कंप, पांच मजदूर हादसे का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीला पैकेट फटते ही मचा फैक्ट्री में हड़कंप, पांच मजदूर हादसे का शिकार
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 23 Aug 2017 04:15 PM IST
विज्ञापन
आईपीएल कंपनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिनहट के देवा रोड इंडस्ट्रियल एरिया स्थित इंडियन पेस्टीसाइड्स लिमिटेड (आईपीएल) की फैक्ट्री में मंगलवार शाम कीटनाशक का पैकेट फटने से पांच मजदूर गंभीर रूप से बीमार हो गए।
विज्ञापन
उनकी सांसें उखड़ने लगीं तो लोगों की मदद से उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। यहां तीन मजदूरों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
फैक्ट्री के लोगों ने बताया कि मजदूरों को ठेकेदार कैलाशनाथ लेकर आया था। हादसे के बाद वह मौके से भाग निकला। चिनहट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन
एसएसआई विनय कुमार सिंह ने बताया कि फैक्ट्री में फसल की सुरक्षा के लिए कीटनाशक और केमिकल बनाया जाता है।
मंगलवार शाम उन्नाव के मौरावां निवासी उमेश सैनी (34) व सूरज वर्मा, गोंडा का संदीप (30), सीतापुर के शेखपुर में रहने वाला विपिन (19) और बाराबंकी के सआदतगंज वाजिदपुर निवासी उत्तम (20) फैक्ट्री के पैकिंग सेक्शन में मशीन से प्लास्टिक के पैकेट में कीटनाशक भर रहे थे, तभी एक पैकेट फट गया।
कीटनाशक शरीर पर गिरने से जलन के साथ ही मजदूरों की सांसें फूलने लगीं। चंद सेकंड में ही मजदूरों के पेट में दर्द होने लगा। उनका जी मिचलाने लगा और वह उल्टियां करने लगे। सभी बेहोश होकर गिर पड़े।
सुपरवाइजर व सिक्योरिटी गार्ड मौके पर पहुंचे और किसी तरह पांचों को फैक्ट्री से बाहर निकाला और इंदिरानगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। संदीप, उमेश और सूरज को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। विपिन और उत्तम को आईसीयू में रखा गया है।
मशीन का प्रेशर तेज होने से तो नहीं फटा पैकेट
फैक्ट्री में जहरीली गैस के रिसाव की जानकारी पाकर पहुंचे विशेषज्ञों ने छानबीन के बाद मशीन का प्रेशर तेज होने से पैकेट फटने की आशंका जताई है।
पुलिस ने बताया कि मजदूर जिस मशीन से पैकैट में कीटनाशक भर रहे थे, उसका प्रेशर अचानक तेज हो गया था। यह गड़बड़ी मशीन की वजह से थी या किसी मजदूर ने प्रेशर तेज किया था? इस बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है।
पुलिस ने बताया कि मजदूर जिस मशीन से पैकैट में कीटनाशक भर रहे थे, उसका प्रेशर अचानक तेज हो गया था। यह गड़बड़ी मशीन की वजह से थी या किसी मजदूर ने प्रेशर तेज किया था? इस बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है।
मास्क और सुरक्षा इंतजाम के बिना भरते हैं कीटनाशक
एसएसआई विनय कुमार सिंह ने बताया कि आईपीएल फैक्ट्री में खतरनाक केमिकल, जहरीली गैस और कीटनाशक के बीच काम करने वाले मजदूरों की सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है। उन्हें मास्क तक नहीं दिया गया था।
इलाकाई लोगों ने बताया कि एक साल पहले भी फैक्ट्री में रिसाव से कई कर्मचारियों की जान पर बन आई थी। तत्कालीन एसडीएम राजकमल ने फैक्ट्री मालिक को नोटिस जारी किया था। हालांकि, इसके बाद भी फैक्ट्री मैनेजमेंट लापरवाह बना हुआ है।
इलाकाई लोगों ने बताया कि एक साल पहले भी फैक्ट्री में रिसाव से कई कर्मचारियों की जान पर बन आई थी। तत्कालीन एसडीएम राजकमल ने फैक्ट्री मालिक को नोटिस जारी किया था। हालांकि, इसके बाद भी फैक्ट्री मैनेजमेंट लापरवाह बना हुआ है।