फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Podcast beyond badge series of Uttar Pradesh Police started.

UP: पॉडकास्ट बियॉन्ड द बैज कराएगा यूपी पुलिस के अनछुए पहलू से रूबरू, वरिष्ठ अधिकारी साझा करेंगे अनुभव

Thu, 02 Jan 2025 01:33 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 02 Jan 2025 01:33 PM IST
सार

पॉडकास्ट बियॉन्ड द बैज के पहले एपिसोड में सेवानिवृत्त डीजी एसएन साबत का साक्षात्कार किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस के युवा अधिकारियों को आमजन की बेहतर सेवा करने के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपनाई जाने वाली विभिन्न युक्तियों को समझने का अवसर भी प्रदान करेगा।

विज्ञापन
Podcast beyond badge series of Uttar Pradesh Police started.
पहले एपिसोड में सेवानिवृत्त डीजी एसएन साबत का हुआ साक्षात्कार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

डीजीपी प्रशांत कुमार के निर्देश पर अभिनव पहल करते हुए प्रदेश पुलिस ने बियॉन्ड द बैज नामक पॉडकास्ट शृंखला की शुरूआत की गई है। इसके पहले एपिसोड में सेवानिवृत्त डीजी सीबीसीआईडी एसएन साबत का साक्षात्कार लिया गया है। जिसमें उन्होंने अपने सेवाकाल और निजी जीवन के अनुभवों, संस्मरणों एवं कार्यकाल के दौरान विभिन्न चुनौतियों का सामना करने के लिए अपनाई तकनीकों तथा उपलब्धियों को साझा किया है।

विज्ञापन


डीजीपी ने बताया कि भविष्य के एपिसोड में रिटायर्ड एवं कार्यरत ऐसे पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों (जिनके द्वारा असाधारण उपलब्धि हासिल करके प्रदेश पुलिस का मान बढ़ाया गया हो) के जीवन के अनछुए व्यक्तिगत पहलुओं एवं सेवाकाल के अनुभव एवं संस्मरण को पॉडकास्ट के माध्यम से प्रसारित किया जाएगा। इसको यूपी पुलिस के यूट्यूब चैनल एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से देखा जा सकता है। यह पुलिस के युवा अधिकारियों को आमजन की बेहतर सेवा करने के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपनाई जाने वाली विभिन्न युक्तियों को समझने का अवसर भी प्रदान करेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - होटल में हत्या: पिता की मदद से बेटे ने की थी हत्याएं, गला रेतने के साथ काट दी थी हाथ की नसें भी, हुए ये खुलासे
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लखनऊ हत्याकांड: चार बहनों और मां की हत्या के वक्त अरशद के दिमाग में क्या चल रहा होगा? जानें क्या कहते हैं मनोवैज्ञानिक


एक पुलिस अधिकारी के द्वारा अपने सेवाकाल में विभिन्न चुनौतियों का कैसे सामना किया जाता हैं। कठिन परिस्थितियों में भी कानून-व्यवस्था कायम रखते हुए आमजन की सेवा व सुरक्षा की जाती हैं तथा व्यक्तिगत एवं पेशेवर जीवन के मध्य कैसे संतुलन स्थापित किया जाता है, यह बताने के लिए पॉडकास्ट उपयोगी माध्यम साबित होगा। उन्होंने कहा कि इस पहल से प्रदेश पुलिस और आमजन के बीच में आपसी विश्वास और पारदर्शिता को बढ़ावा दिया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed