{"_id":"64cd3968c885ac12e4069986","slug":"pm-will-lay-foundation-stone-for-redevelopment-of-amrit-bharat-station-raebareli-news-c-101-1-slko1034-2144-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अमृत भारत स्टेशन के पुनर्विकास का शिलान्यास करेंगे पीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अमृत भारत स्टेशन के पुनर्विकास का शिलान्यास करेंगे पीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देश के 508 रेलवे स्टेशन चयनित हैं, जिनमें लखनऊ मंडल के रायबरेली समेत 15 स्टेशन भी शामिल हैं। देशभर के चयनित रेलवे स्टेशनों पर योजना के तहत पुनर्विकास का शिलान्यास छह अगस्त को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस मौके पर यहां होने वाले कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि और अधिकारी समेत एक हजार से अधिक लोग जुटेंगे। तैयारियां तेज कर दी गई हैं। योजना के तहत रायबरेली स्टेशन पर 40.7 करोड़ रुपये से सुधार एवं विकास कार्य होंगे, जिससे काफी सुविधाएं बढ़ेंगी।
लखनऊ मंडल के जिन 15 स्टेशनों का चयन हुआ है, उनमें काशी को छोड़कर सबसे ज्यादा धनराशि रायबरेली में खर्च की जाएगी। रायबरेली जंक्शन लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी और लखनऊ-ऊंचाहार-प्रयागराज रेल खंड पर स्थित है। योजना के तहत स्टेशन के मुख्य भवन एवं पोर्टिको को सुधारा जाएगा, जबकि स्टेशन के दूसरे छोर पर नए प्रवेश द्वार के साथ नया व सर्कुलेटिंग एरिया विकसित होगा। यात्रियों के लिए फूड प्लाजा, प्रकाश व्यवस्था, आधुनिक प्रतीक्षालय, आधुनिक फर्नीचर, एक स्टेशन एक उत्पाद के तहत दो स्टॉल, लॉकर रूम, सुनियोजित पार्किंग क्षेत्र, चौड़ी सड़क बनेगी।
दिव्यांगों के लिए आधुनिक सुविधाएं, 12 मीटर चौड़ा फुट ओवरब्रिज, स्वचालित सीढि़यां, लिफ्ट, कोच गाइडेंस, ट्रेन इंडीकेशन बोर्ड, जैसी सुविधाओं में इजाफा किया जाएगा। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होने वाले कार्यक्रम का प्रसारण दिखाने के लिए रायबरेली स्टेशन पर समारोह होगा, जिसके लिए वाटर प्रूफ टेंट लग रहा है। दो बड़ी एलईडी लगेंगी और एक हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
हरे पेड़ों पर चला आरा
स्टेशन परिसर में पार्सल ऑफिस और स्टैंड के निकट जिस जगह पर टेंट लगाया जा रहा है, वहां हरे-भरे दो पेड़ों पर आरा चला दिया गया। ये पेड़ टेंट लगाने में बाधा बन रहे थे। पेड़ों की वजह से यात्रियों को धूप से बचने के लिए जगह मिल जाती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। जून महीने में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के आने पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने बताया था कि 57.5 करोड़ रुपये की कार्ययोजना बनी है, लेकिन शुक्रवार को लखनऊ मंडल कार्यालय में योजना में चयनित सभी 15 स्टेशनों पर होने वाले खर्च की जानकारी दी गई। इसमें बताया गया कि रायबरेली में 40.7 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
दिखा असर, रुके काम में आई तेजी
रेल लाइन दोहरीकरण, विद्युतीकरण एवं यार्ड रिमाॅडलिंग के तहत काफी काम अधूरे रह गए थे, लेकिन इसमें तेजी नहीं दिख रही थी। अमृत स्टेशन योजना में चयनित होने पर कई नई सुविधाएं बढ़ाई जानी थीं, जिससे कई काम बिलकुल ठप हो गए थे। अब छह अगस्त को होने वाले कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि और बड़े अधिकारी स्टेशन पहुंचेंगे, इसलिए काम में तेजी दिखने लगी है। ऐसा पहले भी हो चुका है। लखनऊ या दिल्ली से किसी बड़े अधिकारी या जनप्रतिनिधि के आने पर काम होता दिखने लगता, लेकिन बाद में रुक जाता। स्टेशन पर इस समय पश्चिमी छोर के फुट-ओवरब्रिज पर लिफ्ट और एस्केलेटर लगाने का काम चल रहा है, जिसके रविवार से चालू होने की उम्मीद जताई जा रही है। प्लेटफाॅर्म नंबर दो-तीन पर टिनशेड दो साल में नहीं लग पाया है। पूर्वी छोर के पैदल पुल की सीढि़यों और प्लेटफाॅर्म पर लगे मलबे के ढेर नहीं हटाए जा सके हैं। इसके लिए कई अफसरों ने कहा भी गया, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।