फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PM praised Yogi: Said he is both Yogi and Karmayogi, the path of India's prosperity is passing through UP

पीएम से बात कर गदगद हुए अन्न कल्याण योजना के लाभार्थी : पीएम मोदी ने कहा - बबीता जी नमस्कार ! क्या आपको सुविधाएं मिल रही हैं

Thu, 05 Aug 2021 10:09 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 05 Aug 2021 10:09 PM IST
सार

पीएम ने कहा कि पांच अगस्त का दिन इतिहास में दर्ज होगा। इस दिन एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को सशक्त करते हुए कश्मीर से धारा-370 हटायी गयी। भव्य राम मंदिर निर्माण की तरफ पहला कदम रखा गया तथा इसी  दिन भारत की राष्ट्रीय पहचान रहे हॉकी में चार दशक बाद ओलंपिक में पद आया।

विज्ञापन
PM praised Yogi: Said he is both Yogi and Karmayogi, the path of India's prosperity is passing through UP
पीएम मोदी से बात करतीं सुल्तानपुर की बबीता यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बबीता जी नमस्कार! सर नमस्कार, क्या आपको सुविधाएं मिल रही हैं। फ्री में अन्न मिल रहा हैै? सर मुझे फ्री में महीनें में दो बार राशन मिल रहा है। मुझे सरकार की योजनाओं का लाभ मिला है। पीएम ने फिर पूछा आपको को किसी तरह की समस्या है। बबिता ने जवाब दिया, सर मुझे कोई समस्या नहीं है। मेरे बूढ़े ससुर को वृद्धावस्था पेंशन भी मिल रही है। बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री अन्न कल्याण योजना के तहत लक्ष्मणपुर ग्राम पंचायत में आयोजित अन्न महोत्सव में पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारक बबीता पत्नी राजेश से लाइव कार्यक्रम में सीधी बात की तो कार्डधारक गदगद हो गईं।

विज्ञापन


कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के बातचीत का क्रम आगे भी जारी रहा। पीएम ने कहा आपने आशीर्वाद दिया है तो मुझे और अच्छा लग रहा है। पीएम ने फिर कहा बबीता जी आप घर भी चलाती हैं, पशुपालन भी करती हैं, खेती भी करती हैं। जी सर। आप जैसे छोटे किसान, पशुपालकों को परेशानी न हो, सरकार हर स्तर पर मदद कर रही है। बीज हो, खाद हो या दूसरी जरूरतों के लिए आपको को दूसरों से महंगा ऋण लेने की जरूरत नहीं है। किसान क्रेडिट कार्ड सुलभ है। फसल के लिए हो या पशुधन के लिए हो आसानी से कर्ज ले सकते हैं। किसी की सहायता से ज्यादा महंगा कर्ज लेने की जरूरत नहीं है। चलिए आपको मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
विज्ञापन


सोचा नहीं था कि जीवन में कभी प्रधानमंत्री से बात हो पाएगी
कार्यक्रम में पीएम से बात करने के बाद बबीता गदगद हो गईं। बबीता ने कहा कि प्रधानमंत्री से बात करके मुझे बहुत अच्छा लगा। कभी प्रधानमंत्री से जीवन में बात हो सकेगी, ऐसा कभी सोचा भी नहीं था। मुझे सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। बताया कि वह पात्र गृहस्थी की कार्डधारक है। महीने में दो बार 15-15 किलो राशन मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम ने की योगी की प्रशंसा : कहा - वह योगी और कर्मयोगी दोनों हैं, भारत की समृद्धि का रास्ता यूपी से होकर गुजर रहा है

PM praised Yogi: Said he is both Yogi and Karmayogi, the path of India's prosperity is passing through UP
पीएम मोदी ने गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थियों से की बात

लूट अब बंद हो चुकी है। दिल्ली से भेजे गए अनाज का एक-एक दाना लाभार्थियों की थाली तक पहुंच रहा है। कुछ लोग संसद को रोकने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन देश के 130 करोड़ लोग ऐसा नहीं होने देंगे। यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी में राशन की दुकानों पर लाभार्थियों से सीधे संवाद के दौरान कही। प्रधानमंत्री बृहस्पतिवार को पीएम अन्न कल्याण योजना के तहत नि:शुल्क वितरण कार्यक्रम का आगाज कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के पांच लाभार्थियों से सीधा संवाद किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें संतोष है कि दिल्ली से जो अन्न भेजा जा रहा है उसका एक-एक दाना लाभार्थियों की थाली तक पहुंच रहा है। पहले गरीब के अनाज की लूट हो जाती थी लेकिन वह रास्ता अब नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि यूपी के सीएम वह योगी व कर्मयोगी दोनों हैं। बोले कि पांच अगस्त का दिन इतिहास में दर्ज होगा। इस दिन एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को सशक्त करते हुए कश्मीर से धारा-370 हटायी गयी। भव्य राम मंदिर निर्माण की तरफ पहला कदम रखा गया तथा इसी  दिन भारत की राष्ट्रीय पहचान रहे हॉकी में चार दशक बाद ओलंपिक में पद आया। साथ ही इसी दिन यूपी में एक साथ 15 करोड़ लोगों को निशुल्क अनाज का वितरण हो रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में कोरोना महामारी टीकाकरण में 50 करोड़ लोगों को वैक्सीनेशन किए जाने का आंकड़ा पार होने वाला है। देश में ढाई लाख करोड़ का निर्यात हुआ। जीएसटी कलेक्शन बढ़िया हुआ तथा आजादी के बाद पहली बार कृषि निर्यात में देश टॉप 10 में आया। मेक इन इंडिया के तहत बनाये गये विमान वाहक पोत का समुद्र में ट्रायल शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि देश में एक भी गरीब ऐसा न हो कि जिसके पास राशन न हो, यह सुनिश्चित किया जाए। गेहूं व धान खरीद में यूपी ने रिकाॅर्ड कायम किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार ने 17 लाख गरीबों को ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में पक्के घर स्वीकृत किए। 1.5 करोड़ लोगों को उज्ज्वला योजना से लाभान्वित कर गैस कनेक्शन दिया गया। हर घर जल पहुंचाने के मिशन पर निरंतर कार्य किया जा रहा है। गरीबों से जुड़ी योजनाएं जल्द से जल्द जमीन पर आएं इसके प्रयास किये जा रहे हैं।

यूपी पर किया फोकस, कहा यूपी से गुजरता है भारत की समृद्धि का रास्ता
पीएम ने अपने संवाद में यूपी को खास तवज्जो दी। उन्होंने कहा कि यूपी को सदैव राजनीति के चश्मे से देखा गया पर सही मायनों में भारत की समृद्धि का रास्ता यूपी से होकर गुजरता है। लेकिन कुछ लोगों ने यूपी को नहीं खुद को समृद्ध किया। यूपी में वर्तमान सरकार के कार्यकाल में अपराधियों, डराने-धमकाने वालों व अवैध कब्जा करने वालों में भय का माहौल है। उन्होंने कहा कि यूपी में जनता के हिस्से का एक-एक पैसा लाभार्थियों के खातों में पहुंच रहा है। यूपी निवेश का केन्द्र बन रहा है तथा बडे़ लक्ष्यों व संकल्पों के साथ यूपी आगे बढ़ रहा है। कहा कि दीपावली तक मुफ्त राशन का वितरण जारी रहेगा।

लाभार्थियों से की सीधी बात, कहा बच्चों को जरूर पढ़ाएं
प्रधानमंत्री ने वाराणसी की बादामी, कुशीनगर की अमरावती, झांसी के पंकज सहगल, सुल्तानपुर की बबीता यादव व सहारनपुर की कमलेश से सीधा वर्चुअल संवाद स्थापित किया। उन्होंने कहा कि सभी अपने बच्चों को जरूर पढ़ाएं। अब लाभार्थियों के खाते में अनुमन्य धनराशि सीधे हस्तांतरित की जाती है। उन्होंने कहा कि आम आदमी को उसका हक मिले इसी पर केन्द्र व प्रदेश सरकार कार्य कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed