{"_id":"58a54d394f1c1b1d5cd842d1","slug":"pm-narendra-modi-rally-in-barabanki","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी में बोले मोदी: यूपी के थानों में पुलिस से ज्यादा गुंडे बैठे मिलते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी में बोले मोदी: यूपी के थानों में पुलिस से ज्यादा गुंडे बैठे मिलते हैं
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 18 Feb 2017 02:55 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी में मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शंखनाद रैली को संबोधित करने बाराबंकी पहुंचे। यहां जनसभा के दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, यहां थानों में सपा के कार्यालय चलते हैं।
विज्ञापन
मोदी ने बाबा लोधेश्वर की धरती को प्रणाम करते हुए भाषण की शुरुआत की। प्रधानमंत्री ने कहा, दिल्ली में बैठकर जो लोग यूपी के चुनाव की चर्चा करते हैं अगर एक बार बाराबंकी की ये सभा देख लें तो उन्हें पता चल जाएगा कि आंधी कितनी तेज है।
विज्ञापन
मैं जहां-जहां गया हूं सपा, कांग्रेस और बसपा के प्रति यूपी के हर कोने में भयंकर नफरत का माहौल नजर आ रहा है। मोदी ने कहा, अखिलेश जी पांच साल पहले इस यूपी ने पलक-पांवड़े बिछाकर आपका स्वागत किया था अपने सिर-आंखों पर बैठाया था। आपकी उम्र छोटी थी तो नौजवानों को लगता था कि आप उनके लिए कुछ करेंगे। अभी तो आपको फुर्सत नहीं होगी लेकिन 11 मार्च के बाद जनता आपको घर भेज देगी तब घर बैठकर सोचिएगा कि यूपी में आपके प्रति इतनी नफरत क्यों पैदा हुई है।
विज्ञापन
मोदी ने कहा कि सरकार की जरूरत गरीबों के लिए होती है। गरीब का बच्चा ही सरकारी स्कूल जाता है लेकिन अखिलेश सरकार में पचास फीसदी टीचरों की भर्ती ही नहीं हुई है। मोदी ने कहा, अखिलेश का काम बोलता है लेकिन यहां तो अस्पतालों में डॉक्टर तक नहीं।
देश में सबसे ज्यादा दलितों पर अत्याचार होता है। अगर दलित थाने में जाता है तो रिपोर्ट तक नहीं लिखी जाती। प्रधानमंत्री ने कहा कि अखिलेश ने थाने को सपा का कार्यालय बना दिया है। थानों में थानेदार दो होते हैं लेकिन सपा के पांच गुंडे बैठे होते हैं। मोदी ने कहा, पैसे भारत की सरकार देती है उसके बावजूद भी अपने-पराये, मेरा-तेरा बस यही होता है। सपा को लोगों की चिंता ही नहीं है, बस वोट बैंक की फिक्र है। मोदी ने कहा, मुझे खुशी है कि यूपी ने मुझे सांसद भी बनाया और प्रधानमंत्री भी बनाया। इस उत्तर प्रदेश ने मुझे गोद लिया है। आप मेरे माई-बाप हैं। जो अपना बेटा नहीं कर पाया वो गोद लिया बेटा कर दिखाएगा।
बताया विकास का ये मतलब
बाराबंकी में मोदी
मोदी ने कहा, हमारे देश में किसान आत्महत्या कर रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में भी बताया। प्रधानमंत्री ने कहा, अखिलेश जी नाव तो डूब गई है। लोकसभा चुनाव में भी आपको नकार दिया गया था। जनता आपको माफ करने वाली नहीं है। मैं आपके सामने विकास का मुद्दा लेकर आया है। विकास से मेरा मतलब है- विद्युत कानून और व्यवस्था स से सड़क।
प्रधानमंत्री ने कहा, अखिलेश के काम नहीं कारनामे बोलते हैं। अखिलेश मायावती को बुआजी कहते हैं तो बुआ ने दो साल में 23 गांवों में बिजली पहुंचाई तो भतीजा दो साल में 3 गांवों में बिजली पहुंचाई। मोदी ने कहा, मैंने यूरिया की कालाबाजारी बंद करवा दी। आज बीमार होना भी महंगा हो गया है। मैंने गरीबी को जिया है इसलिए गरीबों का दर्द मुझे किताबों में नहीं पढ़ना पड़ता मुझे महसूस होता है। मैंने कैंसर, डायबिटीज जैसे रोगों की महंगी 700 दवाइयों के दाम करवाए।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार हमारे देश को दीमक की तरह तबाह कर रहा है। अब भ्रष्टाचार और कालेधन की जुगलबंदी हो गई है। दोनों को खत्म किए बिना देश का भला नहीं होगा।पुरानी भर्तियों की जांच होगी और नौकरियों से भाई-भतीजावाद खत्म किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि पुरानी भर्तियों की जांच होगी और नौकरियों से भाई-भतीजावाद खत्म किया जाएगा। मोदी ने कहा, मैंने अखिलेश से कहा कि तुम भी नौकरियों में इंटरव्यू खत्म करो लेकिन उन्होंने नहीं किया क्योंकि ऐसे में बिचौलियों के हाथ कुछ नहीं आता।