{"_id":"670a50f3048c9cfd6b0bebd0","slug":"pm-narendra-modi-praises-filmi-ramleela-in-ayodhya-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: पीएम मोदी ने अयोध्या की रामलीला को सराहा, बोले- श्रीराम का आदर्श व्यक्तित्व हमारी संस्कृति का आधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: पीएम मोदी ने अयोध्या की रामलीला को सराहा, बोले- श्रीराम का आदर्श व्यक्तित्व हमारी संस्कृति का आधार
Sat, 12 Oct 2024 04:09 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 12 Oct 2024 04:09 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिल्मी कलाकारों की रामलीला की सराहना की है और शुभकामनाएं संदेश भेजा है। उन्होंने कहा कि रामायण से हमें यह विश्वास मिलता है कि लक्ष्य कितने भी बड़े हों, आत्मबल, संयम और सत्य के मार्ग पर चलते हुए हम जीवन में अनेक सफलताएं हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
रामलीला में भगवान शिव बने अभिनेता बिंदू सिंह।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्मी कलाकारों की रामलीला को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं दी हैं। पीएम ने विजयदशमी पर भेजे पत्र में शुभकामनाएं देते हुए लिखा है कि अयोध्या की रामलीला की ओर से रामलीला मंचन कार्यक्रम के छठवें संस्करण के आयोजन के बारे में जानकर प्रसन्नता हुई। प्रभु श्री राम के जीवन व विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का यह प्रयास सराहनीय है।
विज्ञापन
अपने संदेश में पीएम मोदी ने कहा कि भगवान श्रीराम का आदर्श व्यक्तित्व हमारी संस्कृति का आधार है। रामायण में निहित सामूहिकता और सामाजिक समरसता का अनुकरणीय संदेश मानवता के लिए एक प्रकाश पुंज के समान है। रामायण से हमें यह विश्वास मिलता है कि लक्ष्य कितने भी बड़े हों, आत्मबल, संयम और सत्य के मार्ग पर चलते हुए हम जीवन में अनेक सफलताएं हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
वर्षों से रामलीला मंचन के द्वारा हमारी पीढ़ियां प्रभु श्री राम के जीवन और उनके संस्कारों से जुड़ती रही हैं। अपनी गौरवशाली विरासत पर गर्व के भाव के साथ आज देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है, और इस दिशा में रामलीला समितियों द्वारा किए जा रहे कार्य हमारी विरासत को समृद्ध करने में योगदान दे रहे हैं।
विज्ञापन
अमृत काल में एक भव्य व विकसित भारत के निर्माण की दिशा में हम तीव्र गति से आगे बढ़ रहे हैं। इस अवसर काल में देशवासियों की एकता व एकजुटता को सशक्त करने में हमारी संस्कृति से जुड़े आयोजनों की भूमिका अहम् होगी। मुझे विश्वास है कि रामलीला मंचन से लोगों को, विशेषकर हमारी युवा पीढ़ी को प्रभु श्रीराम, माता सीता व रामायण में समाहित विभिन्न लोगों के जीवन और आदर्शों को आत्मसात कर देश और समाज की उन्नति के लिए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। रामलीला मंचन कार्यक्रम के आयोजन से जुड़े सभी लोगों व श्रद्धालुओं को नवरात्रि व दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।