फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PM Narendra Modi inaugrates the Jewar Airport, See the big news oh UP.

UP Big News: "मोदी जी... नोएडा न जाएं", पीएम बोले- मुझे डराया गया, अयोध्या में महायज्ञ में लगी आग, बड़ी खबरें

Sat, 28 Mar 2026 05:59 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sat, 28 Mar 2026 05:59 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा में जेवर एयरपोर्ट का उद्धाटन करने के बाद जनसभा को संबोधित किया और कहा कि नोएडा अब प्रदेश के विकास का इंजन है जबकि पहले की सरकारों के लिए ये लूट का एटीएम था। इस पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बयान दिया है। वहीं, शनिवार को अयोध्या में हो रहे महायज्ञ के दौरान पांडाल में भीषण आग लग गई। इससे अफरातफरी मच गई। पढ़ें, प्रदेश की बड़ी खबरें: 

विज्ञापन
PM Narendra Modi inaugrates the Jewar Airport, See the big news oh UP.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नोएडा के जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्धाटन किया। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश की पूर्ववर्ती सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि पहले की सरकारों ने नोएडा को लूट का एटीएम बना रखा था। वहीं, इस पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पलटवार किया है। अयोध्या में शनिवार को हो रहे महायज्ञ में आग लगने से अफरातफरी मच गई। इससे प्रशासन सकते में आ गया। पढ़ें प्रदेश की आज की बड़ी खबरें: 
विज्ञापन


पीएम मोदी बोले: यूपी अब सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट वाले राज्यों में से एक, किया जेवर एयरपोर्ट का उद्धाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का लोकार्पण किया। इस एयरपोर्ट की नींव 25 नवंबर 2021 को प्रधानमंत्री ने ही रखी थी। लोकार्पण के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, युवाओं को पता है कि यह जो काम हो रहा है, यह नौजवानों के भविष्य को नई उड़ान देने वाला काम है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


अयोध्या के राजघाट में हो रहे महायज्ञ में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
अयोध्या के राजघाट में हो रहे श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


मैनाठेर कांड: तत्कालीन डीआईजी पर हमले के 16 दोषियों को आजीवन कारावास, कोर्ट परिसर की बढ़ाई गई सुरक्षा
मैनाठेर बवाल के दाैरान तत्कालीन डीआईजी पर हमले के 16 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। सजा सुनते ही परिजन सन्न रह गए। इस दाैरान कोर्ट परिसर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पढ़ें पूरी खबर  

अखिलेश यादव ने पीएम मोदी पर किया पलटवार, बोले- सादर विदाई! सम्मान सहित विदा करेंगे
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीएम मोदी के बयान पर पलटवार किया है। पीएम मोदी ने जेवर एयरपोर्ट का उद्धाटन करते हुए प्रदेश की पूर्ववर्ती सपा सरकार पर जमकर हमले किए। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों ने नोएडा को लूट का एटीएम बना लिया था। पढ़ें पूरी खबर


देवर-भाभी ने कर ली आत्महत्या, डीजे पर रात में जमकर किया डांस, सुबह एक ही फंदे पर लटकी मिलीं दोनों की लाशें
मैनपुरी के बखतपुर गांव में देवर और भाभी के शव जामुन के पेड़ पर फंदे से लटके मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों ने रात में साथ डीजे पर डांस किया था, लेकिन सुबह उनकी मौत की वजह पर परिजन चुप्पी साधे हुए हैं, पुलिस जांच में जुटी है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed