{"_id":"6587966c2a110b8c6c0995b3","slug":"pm-narendra-modi-ayodhya-visit-outsiders-will-be-banned-from-entering-ayodhya-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi Ayodhya Visit: पीएम के दौरे को लेकर सख्त होगी सुरक्षा, बाहरियों के अयोध्या प्रवेश पर रहेगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM Modi Ayodhya Visit: पीएम के दौरे को लेकर सख्त होगी सुरक्षा, बाहरियों के अयोध्या प्रवेश पर रहेगी रोक
Sun, 24 Dec 2023 07:58 AM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 24 Dec 2023 07:58 AM IST
सार
PM Modi in Ayodhya Schedule: प्रधानमंत्री के रोड शो वाले मार्ग पर सड़क की दोनों पटरियों पर रहने वाले व रेलवे स्टेशन के आसपास स्थित घर व दुकान मालिकों को पुलिस ने नोटिस जारी किया है। इसमें उनके परिवार के सदस्यों की संख्या, आगंतुक, रिश्तेदार, नौकर व किरायेदारों के बारे में जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 30 दिसंबर के दौरे को लेकर अयोध्या पुलिस ने सुरक्षा को लेकर पुख्ता तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत स्थानीय निवासियों का सत्यापन किया जा रहा है। सभी को निर्देश दिया है कि किसी के घर कोई बाहरी रिश्तेदार आता है तो इसकी सूचना पुलिस को देनी होगी।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के रोड शो वाले मार्ग पर सड़क की दोनों पटरियों पर रहने वाले व रेलवे स्टेशन के आसपास स्थित घर व दुकान मालिकों को पुलिस ने नोटिस जारी किया है। इसमें उनके परिवार के सदस्यों की संख्या, आगंतुक, रिश्तेदार, नौकर व किरायेदारों के बारे में जानकारी मांगी है। इसके लिए पुलिस ने मोबाइल नंबर भी जारी किया है।
विज्ञापन
उधर, सूचना है कि प्रधानमंत्री के दौरे के एक दिन पहले से ही अयोध्या में बाहरी लोगों का प्रवेश वर्जित किया जा सकता है। बहुत जरूरी काम होने पर ही अयोध्यावासी कहीं आ-जा सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपना पहचान पत्र दिखाना पड़ेगा। जनसभा में आने वाले लोगों को सिर्फ सभा स्थल तक ही आने दिया जाएगा।
विज्ञापन