फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PM Narendra Modi and President Ramnath kovind will come to Lucknow next month.

यूपी: तीन जून को पीएम मोदी तो छह जून को राष्ट्रपति होंगे लखनऊ में, आज लोकसभा अध्यक्ष रहेंगे मौजूद

Fri, 20 May 2022 10:28 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 20 May 2022 10:28 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले तीन जून को ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का उद्घाटन करेंगे। जबकि 6 जून को राष्ट्रपति लखनऊ आएंगे।

विज्ञापन
PM Narendra Modi and President Ramnath kovind will come to Lucknow next month.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद। - फोटो : दूरदर्शन

विस्तार

अगले महीने लखनऊ में कई बड़े आयोजन होंगे। इसमें प्रमुख रूप से तीन जून को ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी होगी जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। वहीं 6 जून को राष्ट्रपति लखनऊ आएंगे। वह विधान सभा मंडप में विधानसभा और विधान परिषद के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार तीन जून को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होने वाले ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 7500 करोड़ रुपये से अधिक की 1500 परियोजनाओं की शुरुआत होगी। 2018 में आयोजित इंवेस्टर समिट के बाद यह तीसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी होगी।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का उद्घाटन करेंगे। वहीं, अगले महीने चार दिन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी उत्तर प्रदेश के प्रवास पर रहेंगे। उनका कार्यक्रम 4 से 7 जून तक का है। वह 6 जून को उत्तर प्रदेश विधानसभा मंडप में विधानसभा व विधान परिषद के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा अध्यक्ष आज लखनऊ में
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला आज लखनऊ में रहेंगे। वह विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में का उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed