फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   pm modi will take part in up investors summit

इन्वेस्टर्स समिट में शिरकत करेंगे पीएम मोदी, एक लाख करोड़ के निवेश का है लक्ष्य

Thu, 14 Dec 2017 04:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 14 Dec 2017 04:26 PM IST
विज्ञापन
pm modi will take part in up investors summit
- फोटो : file photo
अगले साल 21-22 फरवरी को राजधानी में होने वाली यूपी इन्वेस्टर्स समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लगभग 20 केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे। यह जानकारी बुधवार को औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने दी। उन्होंने बताया कि बड़े स्तर पर आयोजित की जाने वाली इस इन्वेस्टर्स समिट में प्रदेश में पूंजी निवेश को आकर्षित करने की भूमिका तैयार की जाएगी।
विज्ञापन


समिट से एक लाख करोड़ रुपये का निवेश जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। सतीश महाना बुधवार को गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में यूपी इन्वेस्टर्स समिट-2018 की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि समिट के तीन पार्टनर देश नीदरलैंड, मॉरिशस और फिनलैंड के उद्योगपति समिट में शामिल होने की स्वीकृति दे चुके हैं।
विज्ञापन


सतीश महाना ने बताया कि समिट के दौरान प्रदेश के 22 विभागों को पूंजी निवेश कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिनमें प्रमुख रूप से आईटी इलेक्ट्रॉनिक्स, एग्रो एंड फूड प्रोसेसिंग, ऊर्जा, यूपीएसआईडीसी, ग्रेटर नोएडा, पर्यटन, डेयरी डवलपमेंट, नागरिक उड्डयन तथा पशुधन विभाग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुल्हन की तरह सजेगी नवाबों की नगरी

pm modi will take part in up investors summit
महाना ने अधिकारियों से कहा कि समिट के दौरान लखनऊ की सुंदरता में किसी तरह की कोई कमी नहीं दिखनी चाहिए। होर्डिंग्स से लेकर पोस्टर लगाने तक में सुंदरता और आकर्षण का पूरा ध्यान रखा जाए। लखनऊ की सभी महत्वपूर्ण और दर्शनीय स्थलों की साफ-सफाई और सौन्दर्यीकरण का काम प्राथमिकता के साथ होना चाहिए।

प्रवासी भारतीयों को भी निमंत्रण
प्रदेश के औद्योगिक विकास आयुक्त डॉ. अनूप चंद्र पांडेय ने मंत्री को तैयारियों के प्रति आश्वस्त करते हुए कहा कि समिट में देश के प्रसिद्ध औद्योगिक घरानों जैसे टाटा, बिरला, अंबानी समेत कई अन्य बड़े समूहों को समिट में आमंत्रित किया गया है। साथ ही प्रवासी भारतीयों को भी बुलाया गया है ताकि प्रदेश के विकास से इनको भी जोड़ा जा सके और निवेश के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed