{"_id":"5a3258ed4f1c1bd1408bcd82","slug":"pm-modi-will-take-part-in-up-investors-summit","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इन्वेस्टर्स समिट में शिरकत करेंगे पीएम मोदी, एक लाख करोड़ के निवेश का है लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इन्वेस्टर्स समिट में शिरकत करेंगे पीएम मोदी, एक लाख करोड़ के निवेश का है लक्ष्य
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 14 Dec 2017 04:26 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले साल 21-22 फरवरी को राजधानी में होने वाली यूपी इन्वेस्टर्स समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लगभग 20 केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे। यह जानकारी बुधवार को औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने दी। उन्होंने बताया कि बड़े स्तर पर आयोजित की जाने वाली इस इन्वेस्टर्स समिट में प्रदेश में पूंजी निवेश को आकर्षित करने की भूमिका तैयार की जाएगी।
समिट से एक लाख करोड़ रुपये का निवेश जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। सतीश महाना बुधवार को गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में यूपी इन्वेस्टर्स समिट-2018 की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि समिट के तीन पार्टनर देश नीदरलैंड, मॉरिशस और फिनलैंड के उद्योगपति समिट में शामिल होने की स्वीकृति दे चुके हैं।
सतीश महाना ने बताया कि समिट के दौरान प्रदेश के 22 विभागों को पूंजी निवेश कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिनमें प्रमुख रूप से आईटी इलेक्ट्रॉनिक्स, एग्रो एंड फूड प्रोसेसिंग, ऊर्जा, यूपीएसआईडीसी, ग्रेटर नोएडा, पर्यटन, डेयरी डवलपमेंट, नागरिक उड्डयन तथा पशुधन विभाग शामिल हैं।

दुल्हन की तरह सजेगी नवाबों की नगरी
महाना ने अधिकारियों से कहा कि समिट के दौरान लखनऊ की सुंदरता में किसी तरह की कोई कमी नहीं दिखनी चाहिए। होर्डिंग्स से लेकर पोस्टर लगाने तक में सुंदरता और आकर्षण का पूरा ध्यान रखा जाए। लखनऊ की सभी महत्वपूर्ण और दर्शनीय स्थलों की साफ-सफाई और सौन्दर्यीकरण का काम प्राथमिकता के साथ होना चाहिए।
प्रवासी भारतीयों को भी निमंत्रण
प्रदेश के औद्योगिक विकास आयुक्त डॉ. अनूप चंद्र पांडेय ने मंत्री को तैयारियों के प्रति आश्वस्त करते हुए कहा कि समिट में देश के प्रसिद्ध औद्योगिक घरानों जैसे टाटा, बिरला, अंबानी समेत कई अन्य बड़े समूहों को समिट में आमंत्रित किया गया है। साथ ही प्रवासी भारतीयों को भी बुलाया गया है ताकि प्रदेश के विकास से इनको भी जोड़ा जा सके और निवेश के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।