{"_id":"5ae2c21d4f1c1bc03d8b545a","slug":"pm-modi-will-come-in-first-ground-breaking-ceremony-of-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में आ सकते हैं मोदी, 50 हजार करोड़ के निवेश प्रोजेक्ट का करेंगे शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में आ सकते हैं मोदी, 50 हजार करोड़ के निवेश प्रोजेक्ट का करेंगे शिलान्यास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 27 Apr 2018 03:09 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के पहले ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुलाने की तैयारी है। यह कार्यक्रम अगले महीने संभावित है। इसमें 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रोजेक्ट के शिलान्यास की तैयारी है। इन औद्योगिक इकाइयों के स्थापित होने पर तीन लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिल सकता है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फरवरी में प्रदेश की सबसे बड़ी इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया था। इसमें करीब 4 लाख 68 हजार करोड़ रुपये के निवेश से जुड़े प्रस्तावों केएमओयू हुए थे। मुख्यमंत्री ने इसके कुछ ही दिन बाद हर महीने समारोह (ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी) आयोजित कर एमओयू से जुड़े प्रोजेक्ट के शिलान्यास का एलान किया था।
सूत्रों के मुताबिक करीब 50 हजार करोड़ के 54 निवेश प्रस्तावों के शिलान्यास हो सकते हैं। इनकी संख्या बढ़ भी सकती है। इन प्रोजेक्ट की स्थापना के लिए जमीन की व्यवस्था, जरूरी क्लीयरेंस, लाइसेंस व अनुमतियों से जुड़ी कार्यवाही चल रही है। औद्योगिक विकास विभाग ने मुख्यमंत्री से ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए समय की मांग की है।
विज्ञापन
इन्वेस्टर्स समिट के मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री थे, लिहाजा सरकार चाहती है कि पहले ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में एमओयू से जुड़े प्रोजेक्ट का शिलान्यास प्रधानमंत्री से ही कराया जाए। इससे बड़ा संदेश जाएगा। मुख्यमंत्री योगी कर्नाटक के पहले चरण के दौरे के बाद इन निवेश प्रस्तावों के शिलान्यास के लिए प्रधानमंत्री से समय मांग सकते हैं।

इन कंपनियों के प्रोजेक्ट के शिलान्यास की तैयारी
रिलायंस जिओ, आदित्य बिरला, टीसीएस, इंफोसिस, वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, परम इंडिया, हल्दीराम, फ्यूचर च्वाइस, एसीसी, यश पेपर, डीसीएम श्रीराम आदि।
इन शहरों से जुड़े हैं प्रोजेक्ट
लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, इलाहाबाद, बाराबंकी, शाहजहांपुर, हरदोई, संतकबीरनगर, एटा, फैजाबाद, गोरखपुर, हरदोई, कानपुर, मेरठ, बिजनौर, बस्ती, मुजफ्फ रनगर, रायबरेली आदि।