फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   pm modi will attend international yoga day program in lucknow

पीएम मोदी की मौजूदगी में लखनऊवासी करेंगे अनुलोम-विलोम

Fri, 05 May 2017 05:55 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Fri, 05 May 2017 05:55 PM IST
विज्ञापन
pm modi will attend international yoga day program in lucknow
डेमो

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को लखनऊवासी  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में रमाबाई या स्मृति उपवन में अनुलोम और विलोम करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मंडलायुक्त अनिल गर्ग की अगुवाई में गठित सर्च कमेटी ने बृहस्पतिवार को प्रस्तावित दोनों स्थलों का निरीक्षण किया है।

विज्ञापन


अब पीएमओ की सहमति के बाद आयोजन स्थल को हरी झंडी मिलेगी। निरीक्षण के बाद मंडलायुक्त ने सर्च टीम में शामिल एलडीए सचिव अरुण कुमार को प्रस्तावित दोनों आयोजन स्थलों का अलग-अलग ले-आउट तैयार कर 24 घंटे में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं ताकि इसे अंतिम अनुमोदन के लिए शासन को भेजा जा सके।
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने कहा कि दोनों प्रस्तावित आयोजन स्थल का ले-आउट तैयार करते समय इस बात का उल्लेख किया जाए कि दोनों स्थलों पर किस तरह की व्यवस्थाएं और कमियां मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजन में 50 से 60 हजार प्रतिभागियों की हिस्सेदारी होगी, जिसे ध्यान में रखते हुए ले-आउट में वाहनों की पार्किंग, पेयजल, शौचालय, यातायात व पीएम के आगमन के दृष्टिगत सुरक्षा के इंतजाम का भी प्राथमिकता से उल्लेख करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन‌िक व‌िभाग जुटा तैयारी में

pm modi will attend international yoga day program in lucknow
योग द‌िवस कार्यक्रम के ल‌िए मंडल आयुक्त अन‌िल गर्ग स्थलीय न‌िरीक्षण करते हुए - फोटो : amar ujala
सर्च टीम में शामिल प्रभारी डीएम व सीडीओ प्रशांत शर्मा, पुलिस उप महानिरीक्षक प्रवीण कुमार, अपर आयुक्त  प्रशासन सुधा वर्मा, सचिव एलडीए अरुण कुमार, एडीएम पूर्वी वीरेंद्र पांडेय व एसीएम तृतीय नीता यादव सहित नगर निगम, लेसा, जलसंस्थान, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को प्रस्तावित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हिस्सेदारी करेंगे। सीएम योगी के अनुरोध पर प्रधानमंत्री कार्यालय पहले ही प्रधानमंत्री के समारोह में शामिल होने पर सहमति जता चुका है। 

पीएम के आगमन की जानकारी पुख्ता होते ही प्रशासनिक अमला भी इसकी तैयारियों में अभी से जुट गया है। कार्यक्रम में राज्यपाल, सीएम, दो डिप्टी सीएम व योगी कैबिनेट के मंत्री सहित 50 से 60 हजार लोगों के हिस्सेदारी करने के कारण वाहन पार्किंग से लेकर पीएम सहित अन्य वीवीआईपी के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करना भी प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती होगा।

आयोजन को सफल बनाने के लिए बृहस्पतिवार को प्रभारी डीएम ने राजधानी में संचालित सभी प्रमुख स्कूल और कॉलेजों के प्रबंधकों व प्राचार्यों के साथ बैठक कर तैयारियों को समय रहते पूरा करने के भी निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed