{"_id":"652b969ecbfaa4a5ce034d6d","slug":"pm-modi-will-address-jila-panchayat-chief-and-block-pramukh-conference-in-lucknow-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव की तैयारी: जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करेंगे पीएम मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव की तैयारी: जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
Sun, 15 Oct 2023 01:07 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 15 Oct 2023 01:07 PM IST
सार
लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी जिला पंचायत अध्यक्ष और क्षेत्र पंचायत अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। भाजपा निकाय, पंचायत और प्रमुखों को लोकसभा चुनाव में पार्टी को जिताने की जिम्मेदारी सौंपेगी।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : @ani
विस्तार
भाजपा की ओर से राजधानी लखनऊ में पार्टी के जिला पंचायत अध्यक्ष और क्षेत्र पंचायत अध्यक्षों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले होने वाले सम्मेलन को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअल रूप से संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
पार्टी की ओर से पंचायत और निकाय जनप्रतिनिधियों का सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। आगामी दिनों में पार्टी के 17 महापौर और नगर पालिका परिषद के अध्यक्षों का सम्मेलन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - इंडिया गठबंधन: मध्य प्रदेश में पहली बार मिलकर चुनाव लड़ेंगे सपा और कांग्रेस, जानिए किसे मिलेंगी कितनी सीटें
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी में इंडिया गठबंधन: सपा ने कांग्रेस से पूछा कौन-कौन सी सीटें चाहिए, साथ ही प्रत्याशी का नाम भी बताएं
सम्मेलन में निकाय, पंचायत और प्रमुखों को लोकसभा चुनाव में पार्टी को जिताने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। पार्टी ने जिला पंचायत अध्यक्ष और क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष सम्मेलन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संबोधित कराने की तैयारी की है।
इसके लिए केंद्रीय नेतृत्व को प्रस्ताव भेजा गया है। सम्मेलन की तारीख और समय पीएम की हरी झंडी के बाद तय की जाएगी।