{"_id":"69e39137271081f8e9011d60","slug":"pm-modi-to-inaugurate-ganga-expressway-on-april-29-development-in-12-districts-to-gain-momentum-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: इंतजार खत्म, जल्द ही गंगा एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भरेंगे वाहन; इस तारीख को पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: इंतजार खत्म, जल्द ही गंगा एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भरेंगे वाहन; इस तारीख को पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण
Sat, 18 Apr 2026 07:42 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sat, 18 Apr 2026 07:42 PM IST
सार
पीएम मोदी 29 अप्रैल को गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे। इसके शुरू हो जाने से प्रदेश के विकास को रफ्तार मिलेगी। मेरठ से प्रयागराज तक 594 किमी लंबा एक्सप्रेसवे 12 जिलों को जोड़ेगा। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
पीएम मोदी।
- फोटो : ANI
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बहुप्रतीक्षित गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण 29 अप्रैल को पीएम मोदी करेंगे। वह हरदोई में आयोजित कार्यक्रम से इसे जनता को सौंपेंगे। इसके शुरू हो जाने से न सिर्फ 12 जिले जुड़ेंगे, बल्कि प्रदेश के विकास को रफ्तार मिलेगी।
बताते चलें कि गंगा एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 594 किमी है। यह मेरठ के बिजौली गांव से शुरू होकर प्रयागराज के जुडापुर दांदू गांव के पास समाप्त होता है। इसके शुरू होने से पश्चिमी यूपी सीधे तौर पर पूर्वी यूपी से जुड़ जाएगा। इससे यात्रा तेज, सुरक्षित व सुगम तो बनेगी ही, साथ ही क्षेत्रों का आर्थिक और सामाजिक विकास भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
बताते चलें कि गंगा एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 594 किमी है। यह मेरठ के बिजौली गांव से शुरू होकर प्रयागराज के जुडापुर दांदू गांव के पास समाप्त होता है। इसके शुरू होने से पश्चिमी यूपी सीधे तौर पर पूर्वी यूपी से जुड़ जाएगा। इससे यात्रा तेज, सुरक्षित व सुगम तो बनेगी ही, साथ ही क्षेत्रों का आर्थिक और सामाजिक विकास भी होगा।
विज्ञापन
12 जिलों के विकास को मिलेगी रफ्तार
गंगा एक्सप्रेसवे से मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, सम्भल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज जैसे 12 जिलों को सीधा लाभ मिलेगा। इन जिलों के 519 गांव इस परियोजना से जुड़े हैं। इससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियां तेज होंगी।
विज्ञापन