जापानी पीएम संग गंगा की आरती में शामिल होंगे मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ मां गंगा की आरती करेंगे। वे यहां 12 दिसंबर को पहुंच रहे हैं।
उनकी एक दिवसीय यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार ने केंद्र से पीएम की सुरक्षा के लिए 15 कंपनी केंद्रीय बल की मांग की है।
प्रधानमंत्री मोदी का औपचारिक कार्यक्रम गृह विभाग को मिल गया है। इसी के अनुसार गृह विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।
मोदी दोपहर बाद तीन बजे जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ दिल्ली से वाराणसी के लिए उड़ान भरेंगे। वे शाम को यहां पर गंगा आरती में शामिल होंगे।
आईजी कानून व्यवस्था ए सतीश गणेश ने बताया कि इसके बाद रात में अति महत्वपूर्ण व्यक्तियों के साथ दोनों देशों के प्रधानमंत्री रात्रि भोज करेंगे।
भोज में करीब सौ लोगों के शामिल होने की उम्मीद
होटल ताज में आयोजित इस भोज में करीब 100 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री कार्यालय उन विशिष्ट लोगों की सूची बना रहा है जो इस भोज में आएंगे। रात में ही प्रधानमंत्री वापस दिल्ली चले जाएंगे।
पीएम की वाराणसी यात्रा को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था में आठ एएसपी, 11 डिप्टी एसपी के साथ ही 600 कांस्टेबल लगाए जा रहे हैं।
इनके अलावा छह कंपनी पीएसी भी सुरक्षा में लगाई जाएगी। वाराणसी के आईजी ने 15 कंपनी सीपीएमएफ की मांग की है। गृह विभाग केंद्र सरकार से शीघ्र ही केंद्रीय बल की मांग करेगा।
सीएम भी जाएंगे वाराणसी, जापान से होंगे कई समझौते
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी 12 दिसंबर को वाराणसी जाएंगे। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ उनकी मुलाकात का कार्यक्रम है। जापान के साथ यूपी सरकार कई तरह के समझौते कर सकती है।