फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PM Modi to address from Atal Bihari land.

अटल की सरजमीं पर आज गूंजेगी पीएम मोदी की आवाज

Fri, 22 Jan 2016 03:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 22 Jan 2016 03:10 AM IST
विज्ञापन
PM Modi to address from Atal Bihari land.

राजधानी आ रहे हैं। एक दशक बाद यह पहला मौका होगा जब पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरजमीं पर किसी प्रधानमंत्री की आवाज गूंजेगी।

विज्ञापन


मोदी इससे पहले 2 मार्च, 2014 को लखनऊ आए थे, मगर तब चुनावी दौर था। तब उन्होंने कहा था, ‘लखनऊ आता रहा हूं। अटल विहारी वाजपेयी के नेतृत्व में बहुत कुछ सीखने को मिला। आप लोग बहुत भाग्यशाली हैं। अटल को आपने अपना बना लिया।’
विज्ञापन


अब वे पीएम के रूप में अटल की सरजमीं पर आएंगे। तब लखनऊ में बतौर पीएम अटल की आवाज गूंजती थी, अब शुक्रवार को मोदी की वाणी गूंजेगी।

आखिरी बार बतौर पीएम आए थे मनमोहन
लखनऊ में किसी प्रधानमंत्री के आने की बात करें तो डॉ. मनमोहन सिंह एक सितंबर 2005 को यहां आए थे। बीमा गोल्ड पॉलिसी का उद्घाटन कर लखनऊ से सीधे दिल्ली लौट गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 साल बाद हजरतगंज से गुजरेंगे पीएम

PM Modi to address from Atal Bihari land.

शुक्रवार को मोदी जब काल्विन ताल्लुकेदार्स कॉलेज के कार्यक्रम के बाद विधानभवन के सामने स्थित अंबेडकर स्थल के लिए जाएंगे तो उनका काफिला हजरतगंज से होकर गुजरेगा।

इससे पहले वर्ष 2004 में बतौर प्रधानमंत्री अटल का काफिला इस इलाके से गुजरा था। तब वे लोकसभा चुनाव का पर्चा भरने जा रहे थे। हालांकि बाद में उनका काफिला इस इलाके से तीन-चार बार गुजरा, लेकिन तब वे पीएम नहीं थे। तब से किसी पीएम का काफिला हजरतगंज से नहीं गुजरा।

तब पीएम उम्मीदवार थे, अब पीएम
नरेंद्र मोदी 2 मार्च 2014 को भी लखनऊ आए थे। पर, तब वे लखनऊ से बाहर रमाबाई रैली स्थल पर पार्टी की विजय शंखनाद रैली संबोधित करने के बाद ही वापस लौट गए थे। वे तब भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार थे। अब वे पीएम के रूप में शहर आ रहे हैं।

'लखनऊ में भाजपा हारी, समझो मैं हार गया'

PM Modi to address from Atal Bihari land.

अटल बिहारी 27 अप्रैल 2007 को अंतिम बार लखनऊ आए थे। विधानसभा में चुनाव प्रचार करने।

नारा दिया था, ‘पहले मतदान-फिर जलपान।’ फिर बोले- ‘बूढ़ा हो रहा हूं। बहुत ज्यादा दौड़भाग नहीं कर पाऊंगा। शायद अब इस चुनाव में प्रचार करने भी न आ पाऊं। पर, पार्टी की डोर अपने लखनऊ वालों पर छोड़कर जा रहा हूं। लखनऊ में भाजपा हार गई तो समझो मैं हार गया। ... मेरे लखनऊ वालों, अब लखनऊ तुम्हारे हवाले।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed