फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   pm modi talk about smart gaanv app in mann ki baar

मन की बात में गूंजा लालगंज का ‘स्मार्ट गांव एप’, इससे रुकी चोरी की घटनाएं

Mon, 30 Jul 2018 11:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 30 Jul 2018 11:34 AM IST
विज्ञापन
pm modi talk about smart gaanv app in mann ki baar
रजनीश और उनके दोस्त योगेश साहू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘स्मार्ट गांव एप’ बनाने वाले जिस युवा रजनीश बाजपेई का जिक्र रविवार को मन की बात में किया है वह लालगंज तहसील के तौधकपुर गांव के रहने वाले हैं। रजनीश इस समय अमेरिका के कैलीफोर्निया के माउंटेन व्यू स्थित सिमोप्सिस इश्योरेंस कंपनी में सीनियर टेक्निकल प्रोग्राम मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं।

विज्ञापन


गांव के प्राइमरी स्कूल से पढ़ाई पूरी की। इसके बाद हाईस्कूल व इंटर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से किया। भोपाल से बीटेक किया और बाद में ट्रिपल आईटी, हैदराबाद में एमटेक की पढ़ाई पूरी कर विदेश चले गए।
विज्ञापन


गांव में उनके पिता उमाशंकर वाजपेई बड़े भाई क्रमश: पशुपतिशंकर व कार्तिकेय शंकर का परिवार रहता है। कार्तिकेय शंकर गांव के निर्विरोध प्रधान हैं। रजनीश का सपना है कि उनके इस एप से पूरे देश के गांवों को स्मार्ट बनाया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खूबियों से भरा ‘स्मार्ट गांव एप’ 

‘अमर उजाला’से फोन पर हुई बातचीत में रजनीश ने बताया कि मन में पढ़ाई के समय से ही अपने गांव के विकास का सपना था। जिसे वह अब साकार करने में जुट गया हूं। बताया कि पिछले साल एक माह का अवकाश लेकर जुलाई 2017 में ‘स्मार्ट गांव एप’ बनाने का काम पूरा किया।

इस मोबाइल एप के जरिए गांव के प्रत्येक नागरिक को जोड़ा गया है। गांव के लोग कोई भी सुझाव शिकायत जैसे ही डालते हैं तुरंत वह प्रधान और गांव के सचिव के पास पहुंच जाता है, जिससे समस्या का तत्काल समाधान हो जाता है। सूचना भी एप के जरिये ग्रामीणों को दे दी जाती है।

यही नहीं इस एप के जरिए ऐसे प्रमुख व्यापारियों को भी जोड़ा गया है जो किसानों की उपज को उचित मूल्य पर खरीद लें। किसान अपनी उपलब्ध वस्तु का उल्लेख जैसे ही एप पर करेगा व्यापारी उसका दाम बताएगा और सौदा तय होते ही किसान का माल बिक जाएगा। इस एप को बनाने में मेरे मित्र योगेश साहू ने भी योगदान किया है। उन्होंने बताया कि योगेश मुंबई स्थित एम इंटेलेक्ट ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ हैं और छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं।

गांव में रुक गईं चोरी की वारदातें

रजनीश ने पूरे गांव में सीसीटीवी कैमरा अपने खर्च से लगा दिया है, जिससे गांव में चोरी आदि की घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने ग्रामीणों की सुविधा के लिए पब्लिक एड्रेस सिस्टम (सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली) भी स्थापित की है, जिससे पूरे गांव में योजनाओं, टीकाकरण आदि कार्यक्रमों का एक ही स्थान से प्रसारण कर दिया जाता है।

उन्होंने बताया कि एप को बनाने के पीछे मकसद था कि क्वालिटी ऑफ लाइफ को सुधारना। इस एप से गांव से जुड़ी चीजों की ट्रैकिंग भी आसान हो गई है। पारदर्शिता बढ़ गई है, जिसे अब लोग सराह रहे हैं। मोदी जी ने भी आज मन की बात में इसका जिक्र किया। ढेरों लोगों की बधाइयां आ रही हैं। 

आगे की योजना
कार्तिकेय बताते हैं कि रजनीश ने गांव के बच्चों को नि:शुल्क कंप्यूटर शिक्षा देने के लिए कंप्यूटर शिक्षा केंद्र स्थापित करने की योजना बनाई है। यह जल्द शुरू हो जाएगा। कार्तिकेय ने बताया कि रजनीश चाहते हैं कि उनके इस एप के जरिये पूरे देश के गांवों को स्मार्ट बनाया जाए। मोहल्ले व गांव के लिए लोगों व युवाओं को कुछ करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed