फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PM Modi spoke to Reena of Lucknow and indicated to implement Uniform Civil Code

Lucknow News : पीएम मोदी ने लखनऊ की रीना से की बात, बातचीत के दौरान समान नागरिक संहिता लागू करने के दिए संकेत

Wed, 28 Jun 2023 12:09 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 28 Jun 2023 12:09 AM IST
सार

पीएम ने भोपाल में लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर भाजपा के कमजोर बूथों पर मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत नियुक्त अल्पकालिक विस्तारकों सहित दस लाख बूथों पर तीन करोड़ से अधिक कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

विज्ञापन
PM Modi spoke to Reena of Lucknow and indicated to implement Uniform Civil Code
रीना चौधरी ने पीएम मोदी ने पूछा सवाल। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में समान नागरिक संहिता लागू करने के संकेत दिए हैं। मोदी ने कहा कि एक परिवार में एक सदस्य के लिए एक कानून हो और दूसरे सदस्य के लिए दूसरा कानून हो, तो क्या वह घर चल पाएगा। इसी तरह दोहरी व्यवस्था से देश कैसे चल पाएगा।

विज्ञापन


मोदी मंगलवार को भोपाल से वर्चुअल तरीके से लखनऊ की बूथ अध्यक्ष रीना चौरसिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। पीएम ने भोपाल में लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर भाजपा के कमजोर बूथों पर मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत नियुक्त अल्पकालिक विस्तारकों सहित दस लाख बूथों पर तीन करोड़ से अधिक कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वहीं कुछ बूथ अध्यक्षों और अल्पकालिक विस्तारकों से संवाद भी किया।
विज्ञापन


लखनऊ की उमराव सिंह धर्मशाला में भाजपा की बूथ अध्यक्ष रीना चौरिसया ने प्रधानमंत्री से संवाद करते हुए कहा कि वोट बैंक की राजनीति करने वालों ने देश को बहुत नुकसान पहुंचाया है। देश के लिए आप बड़ा काम करते हैं तो विपक्षी दलों के विरोध का नारा सातवें आसमान तक पहुंच जाता है। उन्होंने कहा कि पहले ये सभी तीन तलाक का बहुत विरोध कर रहे थे, अब समान नागरिक संहिता का विरोध कर रहे हैं। इससे मुस्लिम भाई बहनों को काफी भ्रम हो रहा है। उन्होंने मोदी से सवाल किया कि तीन तलाक और समान नागरिक संहिता के मुद्दे पर भ्रमित हो रहे मुस्लिम भाई बहिनों को कैसे समझाएं?
विज्ञापन
विज्ञापन


रीना के सवाल के जवाब में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश में आजकल समान नागरिक संहिता के नाम पर लोगों को भड़काने का काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि ध्यान रखना है कि भारत के संविधान में भी नागरिकों के समान अधिकार की बात कही गई है। सुप्रीम कोर्ट डंडा मारता है कि समान नागरिक संहिता लाओ। उन्होंने कहा कि लेकिन ये वोट बैंक के भूखे लोग यदि सही मायने में मुस्लिमों के सच्चे हितैशी होते तो मुस्लिम शिक्षा, रोजगार में पीछे नहीं रहते।

भेदभाव से पसमांदा मुस्लिमों की कई पीढ़ियों को हुआ नुकसान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पसमांदा मुस्मिल वोट बैंक को साधते हुए कहा कि वोट बैंक की राजनीति करने वालों ने पसमांदा मुस्लिमों का जीना मुश्किल कर रखा है। उन्होंने कहा कि पसमांदा मुस्लिम तबाह हो गए हैं, उन्हें कोई फायदा नहीं मिला, वह कष्ट में गुजारा कर रहे हैं, उनकी कोई सुनने वाला नहीं है। मोदी ने कहा कि उनके ही धर्म के लोगों ने पसमांदा मुसलमानों का शोषण किया है, उन्हें बराबरी का हक नहीं मिला, उन्हें नीचा समझा जाता है। लेकिन इस मुद्दे पर देश में कभी चर्चा नहीं होती है। 

उन्होंने कहा कि मोची, भिश्ती, जोगी, भटियारा, मदारी, जुलाह, लहरी, हल्दर सहित अन्य पसमांदा मुस्लिमों को भेदभाव के कारण इतने पीछे रह गए कि इसका नुकसान इनकी कई पीढ़ियो को भुगतना पड़ा। मोदी ने कहा कि लेकिन, भाजपा देश के प्रत्येक नागरिक के लिए सबका साथ, सबका विकास की नीति पर काम कर रही है। आयुष्मान भारत योजना में स्वास्थ्य सुविधा और पीएम आवास योजना में पक्का आवास पसमांदा मुस्लिमों को भी मिला है।

मोदी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता इन तथ्यों के साथ मुस्लिम वर्ग के बीच जाकर बेहतर तरीके से उन्हें समझाएंगे तो उनका भ्रम दूर होगा। मोदी ने कहा कि बड़े विश्वास के साथ दुख और कठिनाई दूर करने में समानता के भाव से काम करेंगे तो मुस्लिम बात समझेंगे भी और मानेंगे भी।

वोट बैंक के भूखे लोगों ने किया मुस्लिम बेटियों के साथ अन्याय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जो लोग तीन तलाक की वकालत करते हैं, ये वोट बैंक के भूखे लोग मुस्लिम बेटियों के साथ बहुत बड़ा अन्याय कर रहे हैं। मोदी ने कहा कि तीन तलाक से केवल एक बेटी को ही नुकसान नहीं होता है। जब एक परिवार की बेटी को विवाह के आठ दस साल बाद तीन तलाक देकर निकाल दिया जाता है तो उस मां, बाप या भाई की क्या स्थिति होती है, जिन्होंने बड़े अरमानों से बेटी का विवाह किया था। उन्होंने कहा कि तीन तलाक से सिर्फ बेटी के साथ ही अन्याय नहीं होता है बल्कि उसका पूरा परिवार तबाह होता है। मोदी ने कहा कि यदि तीन तलाक सही है तो मिस्र, इंडोनेशिया, सीरिया, जार्डन, कतर, बांग्लादेश जैसे मुस्लिम बहुल देशों में तीन तलाक बंद क्यों हैं? उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के लोग मुस्लिम बेटियों पर तीन तलाक का फंदा लटाकर उन पर हमेशा अत्याचार के लिए खुशी छूट चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मुस्लिमों को समझना होगा कि कौनसे राजनीतिक दल उन्हें भड़काकर फायदा लेने के लिए उन्हें बर्बाद कर रहे हैं। मोदी ने कहा कि तीन तलाक पर रोक के बाद से मुस्लिम बहन बेटियां भाजपा और मोदी के साथ खड़ी रहती हैं।

पढ़ी-लिखी, समाजसेवा से जुड़ी रीना चौरसिया शीतला मंदिर की हैं मुख्य पुजारी

नाम - सुश्री रीना चौरसिया
पारिवारिक पृष्ठभूमि - रीना के पिता हतरतगंज में छोटी सी दुकान चलाते हैं। पांच भाई-बहन हैं।
शिक्षा - लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर, कानपुर विश्वविद्यालय से समाजशास्त्र में स्नातक, मानव संसाधन में एमबीए, भारतखंडे संगीत संस्थान से शास्त्रीय संगीत में विशारद की डिग्री प्राप्त हैं।
सामाजिक जीवन- लखनऊ के शीतला माता मंदिर की मुख्य पुजारी हैं। चौरसिया समाज की महिला शाखा की अध्यक्ष हैं। समाजसेवा से जुड़ी हैं।
राजनीतिक जीवन- वर्ष 2000 से भाजपा से जुड़ी हैं। भाजपा में मंडल कार्यकारिणी सदस्य, महिला मोर्चा की नगर मंत्री, पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रही हैं। वर्तमान में भाजपा महिला मोर्चा की नगर महामंत्री हैं। पूर्वी विधानसभा मंडल तीन में विवेकानंदपुरी वार्ड में स्थित बड़ा चांदगंज 296 बूथ की बूथ अध्यक्ष हैं।

लाभार्थी संपर्क एप पर सर्वाधिक लाभार्थियों की फोटो अपलोड कर चुनी गईं रीना
रीना अपने बूथ पर हमेशा पूरी टीम के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनने के साथ उनकी फोटो भी सरल एप पर अपलोड करती हैं। भाजपा के लाभार्थी संपर्क अभियान में रीना ने सबसे अधिक लाभार्थियों से संपर्क कर उनकी फोटो भी एप पर अपलोड की। प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम की ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी में रीना ने सभी सवालों के सही जवाब देकर शत प्रतिशत अंक हासिल किए थे। इस पर उन्हें मोदी की ओर से प्रशस्ति पत्र और मन की बात को एक किताब भी पुरस्कार के रूप में भेजी गई। स्नातक एमएलसी चुनाव में उन्होंने 1121 नए मतदाता बनाए थे। रीना की बूथ पर संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रियता के चलते प्रधानमंत्री कार्यालय से उनका चयन किया गया। पीएमओ ने रविवार को फोन कर उन्हें 27 जून को मेरा बूथ सबसे मजबूत संवाद कार्यक्रम में पीएम मोदी से संवाद करने की जानकारी दी थी।

कभी सोचा नहीं था संवाद का मौका मिलेगा : रीना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संवाद कर प्रफुल्लित रीना चौरसिया का कहना है कि हर महीने बूथ पर पीएम मोदी का मन की बात कार्यक्रम सुनते थे। उस समय मन में पीएम मोदी से बात करने की इच्छा होती थी, लेकिन कभी सोचा नहीं था कि उन्हें संवाद का मौका मिलेगा। लेकिन जैसे ही रविवार को प्रधानमंत्री कार्यालय ने फोन कर इसकी जानकारी दी तो वह और उनका पूरा परिवार खुशी से झूम उठा। उनका कहना है कि डिजिटल प्लेटफार्म पर सबसे बड़े आयोजन में एक बूथ अध्यक्ष को प्रधानमंत्री से संवाद करने का मौका केवल भाजपा में ही मिल सकता है। उनका कहना है कि उनके सवाल पर प्रधानमंत्री ने जो मार्गदर्शन दिया है उसे सभी कार्यकर्ता पूरी तरह लागू करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed