फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   pm modi speak to pmay beneficiary of bkt and bahraich

बहराइच और बीकेटी के PMAY लाभार्थियों ने की पीएम मोदी से सीधे बात

Tue, 05 Jun 2018 03:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 05 Jun 2018 03:55 PM IST
विज्ञापन
pm modi speak to pmay beneficiary of bkt and bahraich
बहराइच में पीएम को सुनते लाभार्थी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संपर्क साधा। इस कड़ी में बहराइच और बक्शी का तालाब क्षेत्र के पीएम आवास योजना  लाभार्थियों को  प्रधानमंत्री से सीधे बात करने का मौका मिला। बहराइच में एनआईसी सभागार में इसके लिए विशेष व्यवस्था की गई थी।

विज्ञापन


जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव समेत अनेक अधिकारी इस मौके पर लाभार्थियों के साथ उपस्थित रहे। वहीं राजधानी से सटे बक्शी का तालाब की रंजना देवी से पीएम ने बात की। प्रधानमंत्री से सीधे बात कर लाभार्थियों की खुशी दोगुनी हो गई। 
विज्ञापन


देश भर के करोड़ो लाभार्थियों से संवाद स्थापित कर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 2022 में आजादी के 75 साल पूरे होने पर देश के हर व्यक्ति के पास अपना एक घर होगा। पिछले चार सालों में सरकार ने एक करोड़ लोगों का यह सपना साकार किया है। गौरतलब है कि मोदी सरकार ने 75 हजार की सहायता राशि को बढ़ाकर एक लाख तीस हजार कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed