Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PM Modi praises talent honed in Lucknow

Lucknow News: लखनऊ में तराशे गए हुनर को पीएम मोदी की शाबाशी

Sat, 07 Nov 2026 02:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
PM Modi praises talent honed in Lucknow
एशियन पैरा गेम्स-2026 के पदक विजेताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के इंदिरा गांधी स्
लखनऊ। लखनऊ की अकादमी में अभ्यास कर अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमके दो पैरा जूडो खिलाड़ियों को बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शाबाशी मिली। एशियन पैरा गेम्स-2026 के पदक विजेताओं से प्रधानमंत्री ने दिल्ली के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया। इसमें लखनऊ में प्रशिक्षण लेने वाली कोकिला और कपिल परमार भी शामिल रहे। दोनों के कोच मुनव्वर अंजार ने भी प्रधानमंत्री से मुलाकात की।
विज्ञापन


इस मुलाकात में उत्तर प्रदेश के खेल सचिव और पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी सुहास एलवाई भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री से मिलना खिलाड़ियों के लिए हमेशा खास अनुभव होता है। उनका प्रोत्साहन खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाता है। जब प्रधानमंत्री खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हैं तो देश के लिए और बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है। ऐसी मुलाकातें खिलाड़ियों को नई चुनौतियों के लिए तैयार करती हैं। प्रधानमंत्री से मिलकर नई ऊर्जा मिली।
विज्ञापन

हरियाणा के हिसार की रहने वाली कोकिला वर्ष 2018 से लखनऊ की भारतीय पैरा जूडो अकादमी में प्रशिक्षण ले रही हैं। उन्होंने एशियन पैरा गेम्स में महिला जे-2 के 52 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता था। वहीं, मध्य प्रदेश के सीहोर निवासी कपिल परमार ने पुरुष जे-1 के 70 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। वह भी लखनऊ में अभ्यास करते हैं। इसके अलावा सुहास एलवाई ने पुरुष एसएल-4 बैडमिंटन स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed