फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PM Modi my booth is the strongest program today

Lucknow: पीएम मोदी का मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम आज, लखनऊ की रीना चौरिसया से भी संवाद करेंगे प्रधानमंत्री

Tue, 27 Jun 2023 05:01 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 27 Jun 2023 05:01 AM IST
सार

मोदी भाजपा के 16 हजार संगठनात्मक मंडलों, दस लाख मतदान बूथों पर तीन करोड़ कार्यकर्ताओं को वर्चुअली संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
PM Modi my booth is the strongest program today
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI (File Photo)

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान के तहत देश भर में तीन करोड़ भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। मोदी लखनऊ में भाजपा महिला मोर्चा की रीना चौरिसया से भी संवाद करेंगे।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को भोपाल में मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत अल्पकालिक विस्तारकों को संबोधित करेंगे। मोदी भाजपा के 16 हजार संगठनात्मक मंडलों, दस लाख मतदान बूथों पर तीन करोड़ कार्यकर्ताओं को वर्चुअली संबोधित करेंगे। मोदी देश में कुछ मतदान बूथों पर पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद भी करेंगे। पीएम मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए यूपी से पांच सौ से अधिक अल्पकालिक विस्तारक भोपाल पहुंच गए हैं। सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें संबोधित किया।

विज्ञापन

 

मोदी के संवाद के लिए लखनऊ की महिला मोर्चा कार्यकर्ता रीना चौरसिया का चयन किया गया है। रीना ने सेल्फी विद लाभार्थी कार्यक्रम में मोदी सरकार की विभिन्न योजनाओं की महिला लाभार्थियों के साथ सबसे अधिक सेल्फी पोर्टल पर अपलोड की है। रीना से डालीगंज स्थित उमराव सिंह धर्मशाला के बूथ पर संवाद करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed