{"_id":"594772424f1c1ba6278b48ef","slug":"pm-modi-may-took-dinner-with-sangh-leaders-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"योगी के आवास पर पीएम के साथ रात्रिभोज में शामिल होंगे संघ के पदाधिकारी भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी के आवास पर पीएम के साथ रात्रिभोज में शामिल होंगे संघ के पदाधिकारी भी
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:28 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर 20 जून को होने वाले रात्रिभोज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पमुख पदाधिकारियों के भी मौजूद रहने की संभावना है।
इस सिलसिले में मुख्यमंत्री की तरफ से संघ के लोगों को भी निमंत्रण भेजा गया है। चर्चा है कि रात्रिभोज से पहले संघ के प्रतिनिधियों की मुख्यमंत्री के साथ बातचीत भी होगी।
इसमें संघ की तरफ से यहां निरालानगर में दो दिन चली बैठकों के दौरान सामने आए फीडबैक और अपेक्षाओं के बारे में सरकार को बताया जाएगा। रात्रिभोज में सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले, डॉ. कृष्णगोपाल, पूर्वी क्षेत्र के प्रचारक शिवनारायण, पश्चिम के क्षेत्र प्रचारक आलोक, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन रामलाल और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल को भी बुलाया गया है।

बैठक में सीएम के भी आने की संभावना
सीएम योगी आदित्यनाथ
गौरतलब है कि संघ की समन्वय बैठक के सिलसिले में संघ के सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले और डॉ. कृष्ण गोपाल लखनऊ में हैं। यह बैठक सोमवार सुबह यहां निरालानगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के माधव सभागार में शुरू होगी और मंगलवार शाम तक चलेगी।
इसमें संघ परिवार के सभी संगठनों के महामंत्री संगठन या संगठन मंत्री अथवा क्षेत्रीय संगठन मंत्री हिस्सा लेंगे। ये बैठकें पहले अलग-अलग छह समूहों में होंगी। बाद में सबकी एक साथ बैठक होगी। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी कुछ देर के लिए आने की संभावना है।
उनके अलावा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा, कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह, ग्राम्य विकास मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह, परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल सहित अन्य कई मंत्री भी अलग-अलग सत्रों में हिस्सा लेंगे।