'राम बारात' से कब मिलेंगे मोदी, यहां जानिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या से सोमवार सुबह जनकपुर (नेपाल) जाने वाली राम बारात इस बार कुछ खास छटा बिखेरेगी। न सिर्फ रास्ते में बल्कि जनकपुरी में विश्राम व विभिन्न समारोहों के दौरान भी यह छटा दिखाई देगी।
इस बात की भी संभावना काफी प्रबल है कि नेपाल के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के साथ-साथ अपने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी जनकपुर में राम बारात की अगवानी में शामिल हो सकते हैं। इस बार यात्रा के दौरान साधु-संत विकास का भी मुद्दा उठाएंगे।
साथ ही 25 नवंबर को वहां जानकी मंदिर में आयोजित श्रीराम तिलक महोत्सव में भाग ले सकते हैं।
दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी नेपाल में आयोजित सार्क सम्मेलन में शामिल होने जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, वह 25 नवंबर को वहां पहुंच रहे हैं। उनका जनकपुर स्थित जानकी मंदिर में दर्शन-पूजन का भी कार्यक्रम है। संयोग से उसी मंदिर में बारात रुकेगी। उस दिन मंदिर परिसर में श्रीराम तिलकोत्सव है।
विहिप के केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम नारायण सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री को भी तिलकोत्सव में शामिल होने का न्योता दिया गया है।
ढाई घंटा मंदिर परिसर में गुजारेंगे मोदी
मीडिया प्रभारी शरद शर्मा के अनुसार मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद इसलिए भी है क्योंकि नेपाल के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को कार्यक्रम में आना है। प्रधानमंत्री के लगभग ढाई घंटा मंदिर परिसर में बिताने की जानकारी है।
इस बार यह कार्यक्रम सिर्फ धार्मिक व सांस्कृतिक अनुष्ठानों तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि धर्म के साथ विकास का एजेंडा भी संतों के हाथ में होगा।
रास्ते में यह बारात जहां-जहां से गुजरेगी, वहां के लोगों से आग्रह करेगी कि वे इस पूरे मार्ग पर पड़ने वाले स्थलों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कराने की मांग में साधु-संतों व विहिप का साथ दें ताकि यह पूरा इलाका राम-राज जैसा सुंदर दिखे। साथ ही लोगों को रोजगार मिले और दरिद्रता का नाश हो।