फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PM Modi in Ayodhya: Calm mind and expression of satisfaction visible on his face, sat in the sanctum sanctorum

अयोध्या में पीएम मोदी: शांत चित्त और संतुष्टि का चेहरे पर दिखा भाव, हाथ जोड़कर बैठे रहे गर्भगृह में

Mon, 22 Jan 2024 12:30 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला टीम डिजिटल, लखनऊ
अमर उजाला टीम डिजिटल, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 22 Jan 2024 12:30 PM IST
सार

गोल्डन कलर का सिल्क का कुर्ता और धोती पहनकर पीएम मोदी मंदिर परिसर में दाखिल हुए। पूजा के दौरान वह लगातार कमल के पुष्प को अपने हाथों में लिए रहे। 
 

विज्ञापन
PM Modi in Ayodhya: Calm mind and expression of satisfaction visible on his face, sat in the sanctum sanctorum
राम मंदिर में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीएम मोदी अयोध्या पहुंच गए हैं। वह गर्भगृह में पूजा कर रहे हैं। सिल्क के गोल्डन कलर के कुर्ते और धोती में पीएम मोदी शांत चित्त में नजर आए। पूजा के दौरान वह लगातार हाथ जोड़कर बैठे रहे। उनके हाथ में कमल का फूल दिखा। गर्भगृह में उनके साथ मुख्य यजमान अनिल मिश्रा के साथ सीएम योगी मौजूद रहे। 

विज्ञापन


11 दिन के विशेष अनुष्ठान का समापन करेंगे पीएम मोदी
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 11 दिन के विशेष अनुष्ठान का समापन अयोध्या में करेंगे। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के निमित्त पीएम इस अनुष्ठान के तहत यम नियम के धार्मिक व शास्त्रीय प्रक्रिया का पालन कर रहे हैं। रामजन्मभूमि में वह तीन घंटे बिताएंगे। इस दौरान कुबेर टीला पर भगवान शिव के भी दर्शन करेंगे।
विज्ञापन


दोपहर 12:05 बजे से 50 मिनट तक पीएम प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मौजूद रहेंगे। उनके सामने ही रामलला के नवीन विग्रह पर बंधी पट्टी खोली जाएगी। रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के अनुसार पीएम सोने की सलाई से रामलला को काजल लगाकर दर्पण दिखाएंगे। दोपहर 12:55 बजे पूजा स्थल से प्रस्थान कर सार्वजनिक समारोह स्थल पर आएंगे। लगभग एक घंटे समारोह में भाग लेने के बाद 2:10 बजे कुबेर टीला पर आकर भगवान शिव के दर्शन करेंगे। इसके बाद दोपहर 3:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed