फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PM Modi, Home Minister Shah and CM Yogi again received threats

UP: पीएम मोदी, गृहमंत्री शाह और सीएम योगी को फिर मिली धमकी, यू-ट्यूब चैनल पर प्रसारित किया संदेश

Tue, 20 Sep 2022 08:11 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 20 Sep 2022 08:11 AM IST
सार

प्रभारी निरीक्षक सुशांत गोल्फ सिटी शैलेंद्र गिरी के मुताबिक, पीएम, गृहमंत्री व उनके बेटे को धमकी आठ सितंबर को दी गई। इसकी शिकायत रोशन गुप्ता ने एक चैनल के लिंक को यूपी-112 के कंट्रोल रूम के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भेजकर की।

विज्ञापन
PM Modi, Home Minister Shah and CM Yogi again received threats
पीएम मोदी-गृहमंत्री शाह और मुख्यमंंत्री योगी (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और उनके बेटे पर यू-ट्यूब चैनल पर एक संदेश प्रसारित कर अभद्र शब्दों का इस्तेमाल और जान से मारने की धमकी दी गई। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी जान से मारने की धमकी दी गई है। 
विज्ञापन


दोनों मामलों में यूपी-112 के ऑपरेशन कमांडर सहेंद्र कुमार ने अलग-अलग मुकदमा दर्ज कराया है। सुशांत गोल्फ सिटी थाने की पुलिस जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक सुशांत गोल्फ सिटी शैलेंद्र गिरी के मुताबिक, पीएम, गृहमंत्री व उनके बेटे को धमकी आठ सितंबर को दी गई। 
विज्ञापन


इसकी शिकायत रोशन गुप्ता ने एक चैनल के लिंक को यूपी-112 के कंट्रोल रूम के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भेजकर की। बताया कि कल्कि वाणी नाम के यू-टयूब चैनल पर यह आपत्तिजनक टिप्पणी प्रसारित की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, 22 अगस्त को इसी तरह एक व्यक्ति ने मेरठ के शिक्षा विभाग से जुड़े मामले को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर टिप्पणी की और धमकी दी। मामले की शिकायत कंट्रोल रूम में की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed