{"_id":"60f7de078ebc3e6d301fa916","slug":"pm-modi-and-cm-yogi-to-reach-3-59-crore-people-with-the-bag-of-grains","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के बैग के जरिये 3.59 करोड़ लोगों तक पहुंचेंगे पीएम मोदी व योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के बैग के जरिये 3.59 करोड़ लोगों तक पहुंचेंगे पीएम मोदी व योगी
Wed, 21 Jul 2021 02:12 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 21 Jul 2021 02:12 PM IST
सार
प्रदेश में करीब 3.59 करोड़ परिवारों को इस योजना के तहत प्रति व्यक्ति पांच किलो राशन मुफ्त दिया जा रहा है। इसके तहत 14 करोड़ से अधिक लोगों को तीन किलो गेहूं व दो किलो चावल मुफ्त मिल रहा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के बैग के जरिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के 3.59 करोड़ राशनकार्ड धारक परिवारों के घर तक पहुंचेंगे। योजना के जरिये मिलने वाला मुफ्त अनाज इस बार बैग में वितरित किया जाएगा। इन बैग पर योजना के नाम के साथ प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी की फोटो होगी।
विज्ञापन
प्रदेश में करीब 3.59 करोड़ परिवारों को इस योजना के तहत प्रति व्यक्ति पांच किलो राशन मुफ्त दिया जा रहा है। इसके तहत 14 करोड़ से अधिक लोगों को तीन किलो गेहूं व दो किलो चावल मुफ्त मिल रहा है। अभी तक लाभार्थी परिवारों को स्वयं के थैले में राशन लेकर जाना पड़ता था। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लाभार्थियों को साधने के लिए सरकार ने इस बार बैग में राशन वितरित करने का निर्णय किया है। सूचना विभाग की ओर विशेष रूप से तैयार बैग सभी जिलों में भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विभाग के एसीएस नवनीत सहगल ने सभी जिलाधिकारियों को जुलाई से इन बैग में राशन वितरित कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रत्येक सरकारी राशन की दुकान से जिले के प्रभारी मंत्री, स्थानीय सांसद, विधायक व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में प्रत्येक लाभार्थी को बैग वितरित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही इसके लिए किसी अपर जिलाधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन