{"_id":"6100e6be8fbb124fd728b417","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-more-than-seven-lakh-ineligible-people-got-the-amount-now-the-money-will-be-withdrawn","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम किसान सम्मान निधि : सात लाख से ज्यादा अपात्रों को भी मिली राशि, अब वापस लिया जाएगा धन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम किसान सम्मान निधि : सात लाख से ज्यादा अपात्रों को भी मिली राशि, अब वापस लिया जाएगा धन
Wed, 28 Jul 2021 12:45 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 28 Jul 2021 12:45 PM IST
सार
प्रदेश में सात लाख से अधिक अपात्रों को भी किसान सम्मान निधि का भुगतान किया गया है। अब ऐसे लोगों से दी गई धनराशि वसूली जाएगी। इस संबंध में जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में सात लाख से अधिक अपात्रों को भी किसान सम्मान निधि का भुगतान किया गया है। अब ऐसे लोगों से दी गई धनराशि वसूली जाएगी। इस संबंध में जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने पिछले दिनों किसान सम्मान निधि के तहत दिए जा रही धनराशि के लाभार्थियों का रैंडम सत्यापन का निर्देश दिया था। 2020-21 के पांच प्रतिशत व 2021-22 के दस फीसद लाभार्थियों की जांच की गई। पड़ताल में सामने आया है कि तमाम अपात्रों को निधि की रकम दे दी गई है। 7.10 लाख लोग ऐसे सामने आए जो लघु या सीमांत किसान नहीं हैं। इनमें 2.34 लाख किसान ऐसे हैं, जो आयकरदाता हैं। सत्यापन में पुष्टि के बाद अपात्रों से धन वापस लेने की तैयारी है।
विज्ञापन
इसका जिम्मा जिलों में तैनात विभागीय अफ सरों को सौंपा गया है। केंद्र सरकार लघु व सीमांत किसानों के खाते में हर चार महीने में 2000 रुपये सहित कुल छह हजार रुपये प्रतिवर्ष भेज रही है।
विज्ञापन
कृषि निदेशक विवेक सिंह का कहना है कि प्रदेश में मिले अपात्रों से धन की रिकवरी करके उसे खाते में जमा कराया जाएगा। रिकवरी का जिम्मा जिलों में तैनात उप कृषि निदेशकों को दिया गया है।
इस तरह मिले अपात्र
आयकरदाता- 2,34,010
मृतक किसान- 32,300
गलत खाते, फ र्जी आधार- 3, 86,000
अन्य वजह से अपात्र- 57,900
कुल- 7,10,210