फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PM Awas Yojana Urban: 2094 crores distributed to 2 lakh beneficiaries, CM says – you removed the filth

पीएम आवास योजना शहरी : दो लाख लाभार्थियों को वितरित किए 2094 करोड़, सीएम बोले- आपने गंदगी दूर की हमने माफिया

Mon, 19 Jan 2026 12:01 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 19 Jan 2026 12:01 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगर निकाय में नोडल अधिकारी तैनात कर सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी लाभार्थी के साथ कोई गड़बड़ी न हो।

विज्ञापन
PM Awas Yojana Urban: 2094 crores distributed to 2 lakh beneficiaries, CM says – you removed the filth
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत 2 लाख 9 हजार 421 लाभार्थियों के खातों में प्रथम किस्त की 2094 करोड़ रुपये की धनराशि अंतरित की। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित समारोह में सीएम ने इसे गरीब, मध्यम वर्ग और शहरी जरूरतमंदों के लिए ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगर निकाय में नोडल अधिकारी तैनात कर सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी लाभार्थी के साथ कोई गड़बड़ी न हो। निर्माण सामग्री समय पर और उचित दर पर मिले तथा किस्तें समयबद्ध जारी हों।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन एक क्रांति लेकर आया है। लोग अब स्वच्छता से रहने लगे हैं। सरकार ने माफिया को दूर किया और आपने गंदगी को। इससे प्रदेश आगे बढ़ गया। आज 2,094 करोड़ 21 लाख रुपये की राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में भेजी गई है। प्रथम किस्त के रूप में प्रत्येक लाभार्थी को एक लाख रुपये मिलेंगे। 75 प्रतिशत निर्माण पूरा होने पर दूसरी किस्त एक लाख रुपये और अंतिम किस्त 50 हजार रुपये की दी जाएगी। इस तरह प्रत्येक परिवार को कुल ढाई लाख रुपये की सहायता मिलेगी। कार्यक्रम को केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने वर्चुअल रूप से संबोधित किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अभी कुछ नाम भी हो सकते हैं सूची से बाहर, खारिज हो सकते हैं बिना फोटो-नंबर वाले फॉर्म; जानिए डिटेल
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कल से लखनऊ में जुटेंगे देश भर की विधानसभाओं के अध्यक्ष, लोकसभा अध्यक्ष रहेंगे मुख्य अतिथि; बदला रहेगा शहर का ट्रैफिक


इस अवसर पर नगर विकास मंत्री एके शर्मा, मंत्री राकेश कुमार राठौर, महापौर सुषमा खर्कवाल, राज्यसभा सदस्य बृजलाल, संजय सेठ, विधायक डॉ. नीरज बोरा, योगेश शुक्ला, एमएलसी इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और लाभार्थी मौजूद रहे।

लाभार्थियों से बोले, पीएम को लिखें पत्र

सीएम ने कहा कि मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर आवास योजना की पहली किस्त मिलना लाभार्थियों के लिए विशेष सौगात है। उन्होंने सभी लाभार्थियों को बधाई देते हुए उनसे प्रधानमंत्री को धन्यवाद पत्र लिखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पीएम मोदी के विजन और नेतृत्व का परिणाम है। वर्ष 2017 से 2025 के बीच 19.75 लाख शहरी परिवारों को आवास दिया गया। आवास केवल छत नहीं, बल्कि स्वावलंबन की नींव है। आवास के साथ शौचालय, बिजली कनेक्शन, उज्ज्वला गैस, आयुष्मान कार्ड जैसी सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने अयोध्या व सोनभद्र के उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे आवास मिलने के बाद परिवारों ने ई-रिक्शा, डेयरी जैसे कार्य शुरू कर आर्थिक आत्मनिर्भरता हासिल की। पीएम ने रोटी, कपड़ा और मकान की सुविधा हर गरीब को दी है।

62 लाख आवास दिए: सीएम ने कहा कि सर्वाधिक लाभार्थी वाले जिलों में गाजियाबाद, बरेली, लखनऊ, गोरखपुर, प्रतापगढ़, अलीगढ़, बिजनौर, कुशीनगर, प्रयागराज, अयोध्या और महाराजगंज शामिल हैं। पिछले नौ वर्षों में प्रदेश में ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में 62 लाख से अधिक परिवारों को आवास का लाभ दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed