{"_id":"5f987b918ebc3e9bed14b8fd","slug":"plot-allotment-in-awadh-vihar-yojna-lko-city-news-lko5473454170","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवध विहार में भूखड आवंटित, वेबसाइट पर देखें सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवध विहार में भूखड आवंटित, वेबसाइट पर देखें सूची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
83 भूखंडों के लिए आए थे 1676 आवेदन
आवास विकास परिषद की अवध विहार योजना में 83 भूखंडों के लिए खोले गए पंजीकरण के बाद लॉटरी से उनका आवंटन कर दिया गया है। आवंटन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद मंगलवार को उनकी सूची भी परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है ताकि आवेदक उसे देख सकें।
83 भूखंडों के लिए कुल 1676 लोगों ने आवेदन किया था। ये भूखंड परिषद की अवध विहार योजना के सेक्टर सी में 121.89 वर्ग मीटर के थे, जिनका प्रति वर्ग मीटर मूल्य 33000 रुपये के करीब था। ओबीसी, एससी व एसटी वर्ग के 415 आवेदकों में से 41 को भूखंड आवंटित हुए हैं। इसी तरह सामान्य वर्ग के 1261 आवेदकों में से 42 को भूखंड आवंटित किए गए हैं। इस मौके पर संयुक्त आवास आयुक्त अनिल कुमार सिंह, उप आवास आयुक्त अनिल कुुमार और संपत्ति अधिकारी आरके सिंह मौजूद रहे। उन्होंने मिशन शक्ति के तहत महिला आवंटियों को तुलसी का पौधा दिया।